फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Death of old man in DMU's grip

डीएमयू की चपेट में आकर वृद्ध की मौत

Fri, 07 Dec 2018 11:44 PM IST
mau
mau Updated Fri, 07 Dec 2018 11:44 PM IST
विज्ञापन
Death of old man in DMU's grip
चकरा के पास रेलवे ट्रैक पर एक व्यक्ति की मौत के बाद जुटी भीड़। - फोटो : mau
वाराणसी-गोरखपुर रेलखंड के हलधरपुर थाना क्षेत्र के चकरा फाटक  के समीप शुक्रवार को रेलवे लाइन पार करने के दौरान ट्रेन की चपेट में आने से एक वृद्ध की मौत हो गई। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हलधरपुर थाना क्षेत्र के बकराबाद गांव निवासी राजेंद्र चौहान 55 पुत्र स्व. हरगुन चौहान इलाहाबाद मे गांधी आश्रम में कार्यरत थे। वह एक सप्ताह पहले छुट्टी आये थे।
विज्ञापन


शुक्रवार की सुबह करीब 7:30 बजे रेलवे लाइन किनारे खेत में शौच के लिए रेलवे ट्रैक पार कर जा रहे थे कि उसी  समय 17114 डीएमयू गोरखपुर से वाराणसी जाने के लिए आ रही ट्रेन की चपेट में आ गए, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed