Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Nuh News ›   In six months, there were 11 encounters between the police and cattle smugglers.

Nuh News: छह माह में पुलिस और गोतस्करों का 11 बार हुआ आमना-सामना

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 15 Nov 2026 11:09 PM IST
विज्ञापन
पुलिस अधीक्षक की ओर से चलाए जा रहे गो तस्करी मुक्त मेवात अभियान के तहत कार्रवाई
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नूंह। गोवंश की तस्करी रोकने के लिए चलाए जा रहे अभियान के बीच पिछले छह माह में पुलिस और गोतस्करों के बीच 11 बार आमना-सामना हो चुका है। इन मुठभेड़ों में तीन गोतस्करों की गोली लगने से मौत हो गई, जबकि 12 से अधिक आरोपी गोली लगने से घायल हुए हैं। कई आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।
पुलिस अधीक्षक डॉ. अर्पित जैन की ओर से चलाए जा रहे गो तस्करी मुक्त मेवात अभियान के तहत लगातार हो रही कार्रवाई के चलते जिला एक बार फिर चर्चा में है।
रविवार सुबह फिरोजपुर झिरका क्षेत्र के बीमा गांव में हुई मुठभेड़ इस सिलसिले की ताजा घटना है। पुलिस और कथित गोतस्करों के बीच हुई फायरिंग में साबिर और गब्बर उर्फ हड़िया की गोली लगने से मौत हो गई, जबकि ताहिर घायल हो गया। दूसरी ओर साबिर के परिजनों ने मुठभेड़ पर गंभीर सवाल उठाए हैं। उनका आरोप है कि साबिर को जानबूझकर गोली मारी गई।
विज्ञापन

परिजनों के मुताबिक वह खेतीबाड़ी कर परिवार का पालन-पोषण करता था और उसका पहले कोई आपराधिक रिकॉर्ड नहीं था।
क्षेत्र के जिम्मेदार लोगों ने जताई चिंता ; जिले में पुलिस और गोतस्करों के बीच लगातार हो रही मुठभेड़ों तथा इनमें हो रही मौतों को लेकर क्षेत्र के जिम्मेदार लोगों ने चिंता जताई है। उनका कहना है कि गोतस्करी जैसी गैरकानूनी गतिविधियों में शामिल होकर युवा न केवल अपना भविष्य बर्बाद कर रहे हैं, बल्कि अपने परिवारों को भी गंभीर संकट में डाल रहे हैं। मुठभेड़ों में किसी की मौत होने पर पीछे रह जाने वाले बच्चों, माता-पिता और परिवारों को जिंदगीभर इसका दर्द झेलना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिछले महीनों में इन इलाकों में हुईं मुठभेड़
n 7 मई, तावडू रोड : पहाड़ी क्षेत्र में रिपीटर नाके के पास मुठभेड़ में नफीस और मुबारक पैर में गोली लगने से घायल हुए।
n 19 मई, जयसिंहपुर : हमास खान पुलिस मुठभेड़ में घायल हुआ और गिरफ्तार किया गया।
n 2 जून, दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे : पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक आरोपी गोली लगने से घायल हुआ और गिरफ्तार किया गया।
n 9 जून, बोड़ी कोठी क्षेत्र : असलम के पैर में गोली लगी, जबकि उसका साथी फरार हो गया।
n 21 जून, सलंबा-पलवल रोड : मुठभेड़ में नगीन घायल हुआ और पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया।
n 17 जुलाई, रावली बांध : जमशेद के दोनों पैरों में गोली लगी और उसे गिरफ्तार किया गया।
n 22 जुलाई, उजीना-सांगेेल नहर क्षेत्र : इरशाद गोली लगने से घायल हुआ और गिरफ्तार किया गया।
n 20 सितंबर, घासेड़ा : शमशाद उर्फ सेंदा और रोबिन घायल हुए। दोनों को गिरफ्तार किया गया।
n 15 अक्टूबर, नूंह-सोहना सीमा : मुठभेड़ में शाहिद उर्फ आडवाणी की मौत हुई।
n 1 नवंबर, घासेड़ा : दिलशाद उर्फ दिल्ला गोली लगने से घायल हुआ और गिरफ्तार किया गया।
n 15 नवंबर, बीमा गांव : साबिर और गब्बर उर्फ हड़िया की मौत हुई, जबकि ताहिर घायल हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed