फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Corpse found in the killing of the youth field

युवक की हत्या खेत में मिली लाश

Sat, 08 Oct 2016 10:51 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ मऊ
ब्यूरो, अमर उजाला/ मऊ Updated Sat, 08 Oct 2016 10:51 PM IST
विज्ञापन
Corpse found in the killing of the youth field
खुरहट में लाश मिलने के बाद घटना स्‍थल का निरीक्षण करती पुलिस।

विज्ञापन
रानीपुर थाना क्षेत्र के खुरहट रानीपुर मोड़ से 500 मीटर दूर स्टेशन रोड पर गन्ने के खेत में एक युवक का शव मिलने पर सनसनी फैल गई। युवक के सिर एवं चेहरे पर गंभीर चोट के निशान थे। इससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि युवक को बेरहमी से से पीटकर हत्या कर दी गई और उसे फेंक दिया गया हो। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शव को गांव की एक महिला ने शनिवार को दोपहर को देखा तो उसने लोगों को इस बारे में जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को गन्ने के खेत से बाहर निकाला। देर रात युवक की पहचान मोहम्मदाबाद कोतवाली निवासी धनंजय यादव पुत्र रामअवध के रूप में हुई।
रानीपुर थाना क्षेत्र के खुरहट रानीपुर मोड़ से 500 मीटर दूर स्टेशन रोड पर किनारे गन्ने का खेत है। खेत में शनिवार को एक महिला घास काटने गई तो युवक का शव देखकर उसके होश उड़ गए। चीखती चिल्लाती हुई महिला गन्ने के खेत से निकलकर बाहर आई और इसकी जानकारी गांव वालों को दी। देखते ही देखते घटना स्थल पर युवक की लाश को देखने के लिए सैकड़ों लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। लोग लाश को देखकर तरह-तरह की चर्चाएं कर रहे थे। सूचना पाकर मौके पर चौकी प्रभारी अब्दुल कादिर मय फोर्स के साथ पहुंचे। पुलिस ने युवक के शव को बाहर निकलवाया।
विज्ञापन

युवक के चेहरे पर गहरे चोट का निशान थे और चेहरा खून से लतपथ था। वह नीले रंग का जींस एवं छोटे चेक की शर्ट पहने हुआ था। उसके पैर में ऊडलैंड का जूता था। उसके पाकेट से बाइक की चाबी          मिली। शव के पास एक पांच रूपये का सिक्का एवं एक गुटखा पड़ा हुआ था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस संबंध में अपर पुलिस        अधीक्षक सुनील कुमार सिंह का कहना है कि युवक की शिनाख्त नहीं हो सकी है। उसकी शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मामले का खुलासा हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed