{"_id":"80a7bc1604a8e6d80d60abc1b3486cab","slug":"bullion-dealer-busted-robbing-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सराफा व्यापारी से लूट का पर्दाफाश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सराफा व्यापारी से लूट का पर्दाफाश
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ
Updated Tue, 23 Jun 2015 11:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घोसी कोतवाली क्षेत्र के दरगाह मोड़ के समीप स्वर्ण व्यवसायी अनुराग वर्मा को गोली मारकर हुई लाखों की लूट का मंगलवार को पुलिस ने खुलासा किया। मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए उन्हें शरण देने वाले जनपद बलिया के एक गांव के प्रधान को भी दबिश देकर बंदी बनाया है।
लूट की दो सोने की चेन, एक अंगूठी, दो तमंचा और कारतूस जब्त किया। दो मोटरसाइकल भी बरामद की है, इसमें एक बाइक बलिया जनपद से लूटी गई है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों का चालान कर जेल भेज दिया। मामले में अन्य तीन बदमाशों की पुलिस को अब भी तलाश है।
मामले का खुलासा करते हुए पुलिस अधीक्षक ने बताया कि घोसी कोतवाली क्षेत्र के दरगाह मोड़ पर 17 जुलाई को अमिला निवासी सराफा व्यवसायी अनुराग वर्मा को दूकान से घर जाते समय बदमाशों ने गोली मारकर लगभग चार लाख से भी अधिक के जेवरात आदि लूट लिए थे।
विज्ञापन
घटना के बाद मामले के खुलासे के लिए स्वाट टीम, घोसी कोतवाली पुलिस को लगाया। खोजबीन में जुटी पुलिस को सोमवार की रात सफलता हाथ लगी। मुखबिर की सूचना पर बनगांवा गांव के समीप नहर पुलिया पर दो बाइकों पर सवार होकर आते समय बदमाशों को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया,
जबकि तीन बदमाश फरार हो गए। पकड़े गए बदमाशों में अशोक चौहान निवासी छिछोर थाना हलधरपुर, कमलेश राम निवासी कमलसागर थाना मधुबन के पास से दो लूट के हिस्से में बंटवारे से मिली सोने की चेन, एक सोने की अंगूठी, दो तमंचे बरामद हुए। इसके अलावा उनकी दोनों मोटरसाइकलों को भी कब्जे में लिया।
इसमें एक बाइक भीमपुरा बलिया से लूटी हुई बताई जा रही है। पुलिस ने फरार बदमाशों की सुराग में बलिया जनपद के लहसनी गांव में ग्राम प्रधान उमेश भारती के घर दबिश दी। लूट के आरोपी जयचंद राम, संजय एवं अभय सिंह मौके से फरार हो गए। पुलिस ने शरणदाता उमेश भारती को शरण देने के आरोप में गिरफ्तार किया।