फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Bribe the dicky of the bike and fly six lakh

बाइक की डिकी तोड़ कर छह लाख उड़ाए

Tue, 19 Feb 2019 12:02 AM IST
mau Published by: पवन सिंह Updated Tue, 19 Feb 2019 12:02 AM IST
विज्ञापन
Bribe the dicky of the bike and fly six lakh
note
चिरैयाकोट थाना क्षेत्र के औसतपुर गांव के पास  सोमवार को सड़क किनारे एक अध्यापक की खड़ी बाइक की डिकी तोड़कर उसमें रखे गए छह लाख रुपये उचक्कों ने उड़ा दिया। पीड़ित अध्यापक आजमगढ़ जिले के जहानागंज थाना क्षेत्र के परासी गांव के निवासी हैं। वह सेमउर के परिषदीय विद्यालय में तैनात हैं।
विज्ञापन


परास गांव निवासी हृदय नारायनण सिंह की बेटी की सगाई 20 फरवरी को है। इसी सिलसिले में अध्यापक ने सोमवार को जहानागंज से ग्रामीण बैंक से चार लाख रुपये निकाले। इसके अलावा उन्होंने अपने एक नजदीकी से दो लाख रुपये और लेकर इन छह लाख रुपयों को उन्होंने अपनी बाइक की डिकी में रखा। इसके बाद औसतपुर पहुंचकर आजमगढ़ गाजीपुर मार्ग पर बाइक खड़ी कर दी। वहीं सामने स्थित हार्डवेयर के अपने एक परिचित की दुकान पर गए। वहां से अध्यापक वापस अपनी बाइक के पास पहुंचे तो उनकी बाइक की डिकी टूटी हुई थी और सभी छह लाख रुपये गायब थे। डिकी से रुपये गायब देख अध्यापक को पसीना छूट गया और वे भागे-भागे दुकानदार के पास पहुंचे।
विज्ञापन


उन्होंने दुकानदार से पूछा कि कहीं उनका झोला यहां तो नहीं छूट गया है तो दुकानदार ने कहा कि वे झोला लेकर नहीं अपितु केवल चेक लेकर उसके पास आए थे। अध्यापक ने मुकामी पुलिस को सूचना दिया तो थानाध्यक्ष ने उन्हें यह कहते हुए टरका दिया कि पता नहीं कहां उसकी बाइक की डिकी तोड़ी गई है। संभवत: घटना जहानागंज थाना क्षेत्र की है आप वहां जाइये। अध्यापक ने चिरैयाकोट थाने की पुलिस को तहरीर दे दी है लेकिन पुलिस ने देर रात तक मुकदमा दर्ज नहीं किया। इस बाबत सीओ राजकुमार का कहना है कि घटना स्थल की सही जानकारी अध्यापक को नहीं है। फिर भी पुलिस को घटना की जांच के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed