एक रात दो बैंकों में चोरी का प्रयास
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण लाठी और टार्च से लेकर बैंक पर पहुंच गए। एक चोर को लोगों ने पकड़ लिया, जबकि तीन भागने में सफल रहे। पुलिस तीनों की खोजबीन कर रही है।घोसी कोतवाली से दस किमी उत्तर अमिला कस्बे के निकट एनएच-29 पर बाबा थानी दास इंटर कालेज स्थित है। कालेज के मुख्य गेट पर ही काशी गोमती संयुत ग्रामीण बैंक है। लेकिन दोनों की दीवार सटती है। रात के समय बैंक पर कोई सुरक्षा गार्ड नहीं रहता है।
जबकि कालेज का परिचर सूर्यनाथ पटेल कालेज के भीतर अपने कक्ष में सोता है। सोमवार की रात भी वह अपने कक्ष में सोया था।इसी बीच उसे करीब दो बजे के लगभग बैंक से खटपट की आवाज सुनाई दी। वह उठकर बाहर जाने को हुआ तो दरवाजा बाहर से बंद था। उसे समझते देर नहीं लगी कि बैंक में चोर घुसे गए हैं। उसने पास में ही स्थित नवकापुरा गांव निवासी कालेज के बाबू प्रेम चंद के मोबाइल पर फोन कर सूचना दी।
इसके पहले उसने थाने के 100 नंबर पर भी डायल किया, लेकिन फोन लगातार व्यस्त मिला। इसके अलावा उसने गांव के ही महेंद्र सिंह और सुुरेंद्र सिंह को भी मोबाइल से सूचना दी।परिचर सूर्यनाथ की इस सूझबूझ का नतीजा रहा कि कुछ ही देर में सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण लाठी और टार्च लेकर बैंक पर पहुंच गए। ग्रामीणों को देखकर चोर घबरा गए। भागने लगे। अंधेरे का लाभ उठाकर तीन चोर तो भाग गए। लेकिन एक चोर पकड़ा गया।
इस बीच घटना की खबर बैंक के शाखा प्रबंधक को भी दी गई। घोसी कोतवाल विश्वजीत सिंह ने बताया कि चोर बैंक के गेट पर लगा तीन ताला तोड़कर अंदर घुसे थे। कैश की तिजोरी तक पहुंचने के लिए क्रमश: लगे तीन तालों को तोड़ा गया। हालांकि बैंक से कैश अथवा अन्य सामान नहीं गायब हुए हैं।इंस्पेक्टर विश्वजीत सिंह ने बताया कि ग्रामीणों ने एक चोर को पकड़कर पुलिस को सौंपा है।
उसका नाम हाशमी है, जो गोरखुपर जिले के बड़हलगंज का निवासी है। उसकी शिनाख्त पर घटना में शामिल तीन अन्य चोरों का भी पता चला है। वे सभी भी बड़हलगंज के ही निवासी हैं। घटना के बाबत शाखा प्रबंधक ने रिपोर्ट दर्ज कराई है।