{"_id":"d5b29594812582465b05295219a8a4c4","slug":"assault-over-lease-of-land-and-firing-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पट्टे की जमीन को लेकर मारपीट, फायरिंग ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पट्टे की जमीन को लेकर मारपीट, फायरिंग
ब्यूरो, मऊ, अमर उजाला
Updated Fri, 23 Jan 2015 11:18 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रसूलपुर आदमपुर में पट्टे की जमीन के विवाद में शुक्रवार को एक सपा नेता और ग्राम प्रधान समर्थक आमने-सामने हो गए। दोनों पक्षों से जुटे सैकड़ों लोगों ने एक-दूसरे पर ईंट-पत्थर चलाए।
पुलिस के पहुंचने के बाद भी दोनों ओर से हवाई फायरिंग होती रही। जब पुलिस नेे फायरिंग की तब लोग हटे-बढ़े। इस घटना में 12 लोग घायल हो गए हैं।
एहतियात के तौर गांव में पुलिस के जवान तैनात कर दिए गए हैं। रसूलपुर आदमपुर में शुक्रवार को लगभग 12 बजे लोग जुमे की नमाज की तैयारी कर रहे थे।
इसी बीच लगभग दो वर्ष पूर्व हुए पट्टे की जमीन पर गांव के अरशद ने ट्रैक्टर से ईंट गिराना शुरू कर दिया। इसकी जानकारी मिलने पर सपा के मधुबन क्षेत्र अध्यक्ष हाफिज सरफराज आए और ईंट गिराने से मना करने लगे।
दोनों के बीच भूमि की पैमाइश कराने को लेकर विवाद हो गया। अरशद के समर्थन में ग्राम प्रधान जमील अहमद के घर के सदस्य भी पहुंच गए।
इसी दौरान अन्य पट्टेदार भी वहां आ गए। 12 से अधिक पट्टेदारों और सपा नेता के बीच भूमि की पैमाइश को लेकर विवाद बढ़ने लगा। देखते ही देखते दोनों पक्षों में मारपीट होने लगी और ईंट-पत्थर चलने लगे।
विज्ञापन
सूचना पर चौकी इंचार्ज बीपी पांडेय भी पहुंचे, लेकिन उनकी मौजूदगी में भी दोनों पक्षों ने हवाई फायरिंग की। मामला बिगड़ता देख चौकी इंचार्ज ने चेतावनी देते हुए हवाई फायरिंग की।
पुलिस का रुख कड़ा देख दोनों पक्षों के लोग हट गए। पुलिस ने घायलों को सीएचसी पहुंचाया। वहां प्रधान पक्ष के महफूज अहमद, नौशाद, नूर आलम और नाजिश की हालत गंभीर बताई जा रही है।
थानाध्यक्ष परमानंद मिश्र का कहना है कि दोनों पक्षों से तहरीर मिली है। आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।