फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   a person who went oman for job,now in trouble

80 हजार लेकर भेजा ओमान, वहां नहीं दिया कोई काम, वापस भेजने के लिए भी मांगे पैसे

Tue, 11 Apr 2017 09:45 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,मऊ
ब्यूरो,अमर उजाला,मऊ Updated Tue, 11 Apr 2017 09:45 PM IST
विज्ञापन
a person who went oman for job,now in trouble
परेशान पिता ने घोसी कोतवाली में दी तहरीर, जांच शुरू - फोटो : demo
घोसी कोतवाली क्षेत्र के एक ट्रेवेल्स कम्युनिकेशन एजेंसी ने एक युवक को विदेश भेजने के नाम पर उससे 80 हजार रुपये लिए। युवक को ओमान भेजा फिर वहां पर कोई काम नहीं मिला तो उससे 60 हजार रुपये की और मांग की जा रही है।
विज्ञापन


विदेश गए युवक के पिता ने इस मामले में कार्रवाई के लिए एजेंसी संचालक के विरुद्ध कोतवाली में तहरीर दी है। 

सरायलखंसी थाना क्षेत्र के सरवां बीचलापुरा गांव निवासी मुश्ताक अहमद पुत्र रईस अहमद ने घोसी के नदवासराय की एक ट्रेवेल्स एजेंसी संचालक पर आरोप लगाया कि उसके पुत्र मोहम्मद तैयब को ओमान भेजने के लिए एजेंट ने 80 हजार रुपये लिए। 22 मार्च को उसके पुत्र को ओमान भेज भी दिया गया।
विज्ञापन


वहां तैयब को न कोई काम मिला न कोई कंपनी। वहां उसे एक सुनसान स्थान पर रखा गया। तैयब को ठीक से जब खाना भी नहीं मिला तो उसने अपने घर बात की और रोने बिलखने लगा। घर वापस आने की जिद करने पर कंपनी के लोगों ने एजेंसी संचालक के माध्यम से 60 हजार रुपये की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन


तैयब के पिता ने तीन मार्च को 60 हजार रुपया बैंक के माध्यम से कंपनी को पैसा भेजा। पैसा भेजने के बाद भी उसके पुत्र को वापस घर नहीं भेजा गया और बात करने पर धमकी भी दी जा रही है। पीड़ित ने इस संबंध में घोसी कोतवाली में कंपनी एवं एजेंसी संचालक के विरुद्ध तहरीर दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed