{"_id":"5c44af74bdec2229d2396956","slug":"a-fire-broke-out-in-a-junk-shop","type":"story","status":"publish","title_hn":"कबाड़ की दुकान में आग लगी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कबाड़ की दुकान में आग लगी
Sun, 20 Jan 2019 10:57 PM IST
पवन सिंह
mau
mau
Published by: पवन सिंह
Updated Sun, 20 Jan 2019 10:57 PM IST
विज्ञापन
शहर कोतवाली क्षेत्र के मठिया टोला मोहल्ला स्थित कबाड़ की दुकान में आग से सामान नष्ट हो गया।
- फोटो : mau
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर कोतवाली क्षेत्र के मठिया टोला स्थित एक कबाड़ की दुकान में शनिवार की रात अज्ञात कारणों से भीषण आग लग गई। आग लगने से दुकान में रखा सामान जलकर राख हो गया। उधर आग लगने की सूचना मिलते ही अग्नि शमन दल मौके पर पहुंच गया। जहां करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। घटना के संबंध में पीड़ित दुकानदार ने दुकान में जानबूझकर आग लगाने का आरोप लगाते हुए अज्ञात लोगों के विरुद्ध कोतवाली में तहरीर दी।
शहर कोतवाली अंतर्गत क्यारी टोला निवासी प्रेमचंद्र का मठिया टोला के पास एक अहाते में कबाड़े की दुकान हैं। नित्य की भांति शनिवार की शाम को दुकानदार अपनी दुकान बंद करके घर चला गया। इस बीच भोर में सुबह करीब 4 बजे अज्ञात कारणों से दुकान में भीषण आग लग गया। देखते ही देखते आग ने विकराल रुप धारण कर लिया।
लोगों ने इसकी सूचना तत्काल दूरभाष पर दुकानदार व अग्नि शमन विभाग को दिया। सूचना पाते ही दुकानदार प्रेमचंद्र भी मौके पर पहुंच गया।
करीब एक घंटे बाद पहुंची फायर बिग्रेड की टीम ने दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। पीड़ित दुकानदार ने कहा कि आगलगी की घटना में करीब पांच लाख रुपये से अधिक मूल्य का सामान जलकर नष्ट हो गया। वहीं इस घटना के पीछे अज्ञात अराजक तत्वों द्वारा जानबूझ कर आग लगाए जाने का आरोप लगाते हुए पीड़ित दुकानदार ने कोतवाली में तहरीर दी। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है।