{"_id":"5b78598242c792463e41b09e","slug":"91534613890-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्जी मार्कशीट पर ट्रेनिंग करने का आरोप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फर्जी मार्कशीट पर ट्रेनिंग करने का आरोप
Updated Sat, 18 Aug 2018 11:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिपाही में भर्ती होने के लिए स्नातक डिग्री हासिल करने और उम्र घटाकर फिर से इंटरमीडिएट की परीक्षा उत्तीर्ण कर सिपाही में भर्ती होने वाले युवक के खिलाफ डीजीपी को शिकायती पत्र भेजा गया है। युुवक इस समय यूपी पुलिस में सिपाही भर्ती प्रक्रिया पूरी करके उन्नाव में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहा है।
रतनपुरा गांव निवासी अंकित सिंह ने पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश लखनऊ सहित उच्चाधिकारियों को शिकायती पत्र भेजकर कहा है कि कोपागंज थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक ने आजमगढ़ जिले के शिब्ली नेशनल इंटर कालेज से वर्ष 2004 में हाईस्कूल परीक्षा उत्तीर्ण की। उसमें उसकी जन्मतिथि 25 जुलाई 1989 अंकित है। युवक ने 2006 में इंटर, 2009 में बीए और 2010 में हरियाणा से बीएड तथा 2014 में शिब्ली नेशनल कालेज से हिंदी में एमए की परीक्षा पास की। युवक ने 2014 में फिर से हाई स्कूल की परीक्षा उत्तीर्ण की। इसमें उसने जन्मतिथि में पांच साल की कमी करके 25 जुलाई 1994 कर दिया। इसी प्रमाणपत्र के आधार पर वह यूपी पुलिस भर्ती प्रक्रिया में आवेदन कर चयनित हो गया। शिकायती पत्र में कहा गया है कि इस समय यह युवक उन्नाव में सिपाही का प्रशिक्षण ले रहा है। उसने अभिलेखों में हेराफेरी और जन्मतिथि घटाकर पात्र अभ्यर्थियों का हक छीन लिया। शिकायती पत्र देने वाले ने डीजीपी से युवक का चयन और प्रशिक्षण निरस्त करने की मांग की है।