फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   दुल्हन से शराबी दूल्हे से शादी करने से किया इनकार

दुल्हन से शराबी दूल्हे से शादी करने से किया इनकार

Wed, 20 Jun 2018 01:04 AM IST
Updated Wed, 20 Jun 2018 01:04 AM IST
विज्ञापन
दुल्हन से शराबी दूल्हे से शादी करने से किया इनकार
हलधरपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में सोमवार की देर शाम को आई बारात में दूल्हे और उसके पिता को अन्य बारातियों संग शराब के नशे में धुुत देखकर दुल्हन ने शादी से इनकार कर दिया। बिना दुल्हन के ही बारात वैरंग वापस लौट गई। दूल्हे और उसके पिता तथा अन्य परिवार वालों को घरातियों ने रोक लिया। मंगलवार को दोपहर तक चली पंचायत के बाद कन्या पक्ष को सारे खर्च की रकम चुकता करने के बाद ही दूल्हे और उसके परिवार वालों को मुक्ति मिली ।
विज्ञापन

मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के भुजही केरमा गांव निवासी बुझारथ राजभर के बेटे की बारात सोमवार को गांव में आई र्थी। द्वारपूजा के बाद दूल्हे और उसके पिता सहित अन्य परिवार वालों को शराब के नशे में धुत देख महिलाएं कानाफूसी करने लगीं। बात दूल्हन के कानों तक जा पहुंची। उसने स्वयं अपनी आंखों से दूल्हे और उसके पिता को शराब के नशे में बहकते देखा तो उसने शादी से इंकार कर दिया। पहले तो परिवार के लोगों ने दुल्हन को समझाने का प्रयास किया लेकिन वह अपने फैसले पर अडिग रही। यह बात बारात तक आ पहुंची। दुल्हन के फैसले की जानकारी वर पक्ष को दे दी गई और कन्या के पिता ने भी इस शादी से साफ इनकार कर दिया। इस पर वर पक्ष आग बबूला हो गया। इसे लेकर दोनों पक्ष के युवा भिड़ गए, हाथापाई और ताल घूंसे भी चले। सूचना मिली तो पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस के समझाने पर भी दुल्हन टस से मस नहीं हुई। मंगलवार को दोपहर तक पंचायत चलती और कन्या पक्ष के द्वारा किए गए सारे खर्च को वापस करने के बाद दूल्हे और उसके पिता को मुक्ति मिली। किसी पक्ष से पुलिस को तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed