{"_id":"59ee2b7e4f1c1bce538b8ddd","slug":"91508780926-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरों ने नगदी सहित एक लाख से अधिक का माल किया पार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चोरों ने नगदी सहित एक लाख से अधिक का माल किया पार
Updated Mon, 23 Oct 2017 11:18 PM IST
विज्ञापन
हलधरपुर। थाना क्षेत्र के तरवां चट्टी के बगल में कुड़वाबर गांव में रविवार की रात एक मकान में छत के रास्ते घुसे चोरों ने नगदी सहित एक लाख से अधिक का सामान उठा ले गए। घटना की जानकारी गृहस्वामी को सुबह हुई। इस संबंध में गृहस्वामी ने पुलिस को तहरीर दी है।
थाना क्षेत्र के कुड़वाबर गांव में निवेश कुमार पुत्र जीउत राजभर का परिवार रविवार की रात सोया हुआ था। चोरों ने घर के पिछले हिस्से के रास्ते छत पर चढ़ गए और सीढ़ी के रास्ते नीचे आ गये। चोर एक कमरे में रखा बाक्स उठा ले गए। बाक्स में 20 पीस कपड़ा, पांच हजार नगद, आभूषण, पैजनी, माला, मांगटीका, झुमका, सिकड़ी लेकर चले गये। सामानों की कीमत एक लाख से अधिक आंकी जा रही है। घटना की जानकारी गृहस्वामी को सुबह हुई। घर से कुछ दूरी पर टूटा हुआ बाक्स एक खेत में मिला। इस संबंध में गृहस्वामी ने पुलिस को अज्ञात चोरों के विरुद्ध तहरीर दी है।