{"_id":"5c8930aebdec2214492a82f1","slug":"81552494766-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएचसी प्रभारी को दी जान से मारने की धमकी, सौंपी तहरीर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सीएचसी प्रभारी को दी जान से मारने की धमकी, सौंपी तहरीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मधुबन। थाना क्षेत्र के फतहपुर मंडाव सीएचसी प्रभारी ने बुधवार को मधुबन थाना में तहरीर दी। जिसमें उन्होंने दो व्यक्तियों पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई। पुलिस को सौंपे तहरीर में फतहपुर मंडाव प्रभारी डॉ. राजीव कुमार पांडेय ने लिखा है कि अस्पताल में सरकारी कार्यों के लिए वित्तीय वर्ष 2017-18 में एक वाहन का अनुबंध किया गया था। जिसका अनुबंध 31 मार्च 2018 को समाप्त हो गया। इसके चलते संबंधित वाहन को 2018-19 के लिए नवीनीकरण नही किया गया। इससे नाराज वाहन मालिक एक माह से उनके साथ विवाद कर रहा है। प्रभारी ने आरोप लगाया कि इसी बीच वाहन मालिक ने चालक की मदद से बीते दिनों ही सीएचसी कार्यालय से 2017-18 में अनुबंधित की गई फाइल को चुरा लिया। जब इस बात की जानकारी अधीक्षक को हुई तो उन्होंने चोरी किये हुए फाइल को वापस करने के लिए कहा जिस पर वाहन मालिक तथा चालक ने उन्हें लाइसेंसी बंदूक से जान से मारने की धमकी दी। साथ ही प्रभारी को केस में फंसाने की धमकी दी। जिसके बाद सहमे चिकित्सक ने बुधवार को थाना में वाहन मालिक तथा चालक को आरोपित करते हुए तहरीर देकर सुरक्षा की गुहार की।इस बाबत एएसपी एसके श्रीवास्तव का कहना है कि पुलिस प्रकरण की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।