फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   फर्जीवाड़ा करने वाले एक आरोपी को पुलिस ने दबोचा

फर्जीवाड़ा करने वाले एक आरोपी को पुलिस ने दबोचा

Sat, 05 Jan 2019 11:06 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 05 Jan 2019 11:06 PM IST
विज्ञापन
फर्जीवाड़ा करने वाले एक आरोपी को पुलिस ने दबोचा
चिरैयाकोट। स्थानीय पुलिस ने फर्जीवाड़ा के आरोपी को शुक्रवार की रात छापेमारी कर उसके घर से दबोचा। इस मामले में गिरफ्तार आरोपी के साथ तीन अन्य युवकों को नामजद किया गया है।
विज्ञापन

बताते चले बीते आठ जुलाई 2018 को कोर्ट के आदेश पर चिरैयाकोट थाने की पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज किया था। इसमें नामजद किए गए लोगों पर विदेश की कंपनी में नौकरी दिलाने के नाम पर रुपया लेने और बाद में फरार होने का आरोप लगाया गया था। रिपोर्ट चिरैयाकोट थाने के बेलभद्र गांव निवासी सूर्यकांत पुत्र जयप्रकाश ने कोर्ट के आदेश से दर्ज कराया था। दर्ज मामले में पीड़ित ने गाजीपुर जिले के दुल्हपुर थाना क्षेत्र के भरेसुर गांव निवासी अनिल विश्वकर्मा, सुधीर विश्वकर्मा पुत्र किसुन विश्वकर्मा और उसी थाना क्षेत्र के देवरीबारी गांव निवासी सुमंती पत्नी श्यामलाल और शायदा बानो पत्नी जमील अहमद को आरोपित किया ।
विज्ञापन

पीड़ित के अनुसार चारों ने वर्ष 2017 के फरवरी माह में उसे विदेश भेजकर कंपनी में नौकरी दिलाने का वादा कर बदले में उससे 796049 रुपया कई किस्तो में लिया। लेकिन बाद में मई 2018 में सभी फरार हो गए। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद से पुलिस नामजद सुधीर विश्वकर्मा, अनिल, सुमंती और शायदा बानो की तलाश का रही थी। जिसमे पुलिस ने सुधीर को छापेमारी कर गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed