{"_id":"5bdc9181bdec2269602c53dd","slug":"81541181825-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुराने विवाद में भिड़े में दो पक्ष, चार घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुराने विवाद में भिड़े में दो पक्ष, चार घायल
Updated Fri, 02 Nov 2018 11:37 PM IST
विज्ञापन
मधुबन थाना क्षेत्र के नेवादा गोपालपुर गांव में शुक्रवार की दोपहर पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्ष भिड़ गए। विवाद में दोनों पक्षों से चार लोग घायल हो गए। पुलिस नेे सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से एक घायल को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस ने एक पक्ष की तहरीर पर दूसरे पक्ष के चार लोगों के विरुद्ध मुकदमा किया।
मधुबन थाना क्षेत्र के नेवादा गोपाल गांव निवासी लालबहादुर प्रसाद और गांव के अविनाश के बीच पुरानी रंजिश को लेकर विवाद है। शुक्रवार को लालबहादुर का भतीजा भीम प्रसाद से अविनाश के घर के युवकों से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। विवाद बढ़ने पर दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर लाठी डंडे से हमला कर दिया। जिसमे एक पक्ष से लालबहादुर, प्रद्युम्न, भागमनी देवी और सनमाती देवी घायल हो गई। पुलिस ने चारो घायलों को फतहपुर मंडाव में भर्ती कराया। लालबहादुर की स्थिति गंभीर देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। उधर पीड़ित लालबहादुर की तहरीर पर दूसरे पक्ष के अविनाश, धर्मेंद्र, मंगरू और रमेश के खिलाफ संबंधित धारा में मुकदमा दर्ज किया।