{"_id":"5a9813294f1c1b78028b71ec","slug":"81519915817-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैठने से पूर्व चला दिया आटो, सिपाही घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बैठने से पूर्व चला दिया आटो, सिपाही घायल
Updated Thu, 01 Mar 2018 08:20 PM IST
विज्ञापन
ऑटो चालक की लापरवाही से सिपाही घायल
कोपागंज। थाने के सामने होली की खुमारी में वाहन चला रहे ऑटो चालक की लापरवाही से थानाध्यक्ष का चालक घायल हो गया। घायल चालक को उपचार के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है। घायल रविशंकर पांडेय की हालत गंभीर बताई गई।
कोपागंज थाने पर बतौर चालक तैनात रविशंकर पांडेय गुरुवार की दोपहर में कही जाने के लिए थाने से निकले। इस दौरान वह एक आटो को रोके। ऑटो वाला रोका, लेकिन अभी रविशंकर एक पैर आटो पर रखा ही था तभी चालक तेज रफ्तार से वाहन को चला दिया। इस दुर्घटना में रविशंकर पांडेय आटो के साथ काफी दूर तक घसीट गया। उन्हें गंभीर चोटे आई। इस पर पुलिस ने नशे की हालत में आटो चालक को हिरासत में ले लिया और सिपाही को उपचार के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है।