फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   अंडे के पैसे न देने पर मुकदमा

अंडे के पैसे न देने पर मुकदमा

Tue, 21 Aug 2018 10:36 PM IST
Updated Tue, 21 Aug 2018 10:36 PM IST
विज्ञापन
अंडे के पैसे न देने पर मुकदमा
वलीदपुर। मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के कोईरियापार बाजार में अंडा खाने के बाद रुपया मांगने पर एक व्यक्ति ने दुकानदार से विवाद किया। बात बढ़ने पर दोनों के बीच कहासुनी के बाद मारपीट हुई। घटना के बाबत दुकानदार ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई।
विज्ञापन

पीड़ित रामचंद्र पुत्र कतवारू कोईरियापार बाजार में अंडे की दुकान खोला है। सोमवार को शाम को गोपाल नामक व्यक्ति रामचंद की दुकान पर पहुंचकर अंडा खाया। अंडा खाने के बाद उसने पैसा नहीं दिया। जब दुकानदार ने उससे रुपया मांगा तो वह उससे विवाद करने लगा। इस दौरान दुकानदार और ग्राहक के बीच जमकर विवाद हुआ। साथ ही दोनों के बीच हाथापाई भी हुई। घटना के बाबत अंडा विक्रेता ने मंगलवार को कोतवाली पहुंचकर गोपाल के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर दिया। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करा लिया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed