फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   पुरानी रंजिश को लेकर भिड़े दो पक्ष

पुरानी रंजिश को लेकर भिड़े दो पक्ष

Wed, 27 Feb 2019 12:44 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 27 Feb 2019 12:44 AM IST
विज्ञापन
पुरानी रंजिश को लेकर भिड़े दो पक्ष
दोहरीघाट/ बढ़ुआगोदाम। थाना क्षेत्र के निविया में सोमवार की रात 10 बजे जमीन विवाद को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़ गए। लाठी-डंडे का से मारपीट में 13 लोग घायल हो गए। सभी घायलों को थानाध्यक्ष ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। इनमें से सात गंभीर रूप से घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। इस मामले में पुलिस ने फायर ब्रिगेड कर्मी सहित 18 नामजद व कई अज्ञात हमलावरों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है। निबिहा गांव निवासी जनार्दन प्रसाद और संतोष कुमार के बीच पहले से ही जमीन विवाद चला आ रहा है। सोमवार को एक पक्ष अपनी जमीन में चहारदीवारी निर्मित करा रहा था। इसी दौरान बांस रखने को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद होने लगा। इस बीच एक पक्ष के लोगों ने लाठी डंडे उठा लिए और जमकर मारपीट होने लगी। इस दौरान मारपीट में जनार्दन (60) पुत्र पथरू, मूलचंद (65) पुत्र पथरू , शिवचंद (67), प्रविंद्र (28) पुत्र जनार्दन, दयानंद (27) पुत्र जनार्दन, रामप्रवेश (40) पुत्र मूलचंद, जितेंद्र (35) पुत्र मूलचंद, तारकेश्वर (19) पुत्र मूलचंद, संगीता (30) पत्नी जितेंद्र, प्रेमशीला (28) पत्नी राजन, अनीशा (10) पुत्री राजन, निर्माला (13) पुत्री शिवचंद घायल हो गए। ग्रामीणों ने यूपी-100 पुलिस को फोन कर घटना की जानकारी दी। सूचना पर थानाध्यक्ष मौके पर पहुंच गए। एसओ ने सभी घायलों को निकट की पीएचसी पर भेजवाया। वहां पर प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने गंभीर रूप से घायल सात लोगों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। उधर धर्मेंद्र पुत्र मूलचंद की तहरीर पर पुलिस ने अग्निशमन विभाग के कर्मचारी संतोष, अजीत, संदीप, मुन्ना, मनोज, दीपक, राम प्यारे, जय भीम, जयश्री, राम अवतार, रानी, गोलू सहित 18 नामजद तथा कई अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस हमले के आरोपियों की गिरफ्तारी का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed