फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   बाइकों की टक्कर में एक की मौत , दूसरा घायल

बाइकों की टक्कर में एक की मौत , दूसरा घायल

Sun, 24 Feb 2019 10:26 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 24 Feb 2019 10:26 PM IST
विज्ञापन
बाइकों की टक्कर में एक की मौत , दूसरा घायल
वलीदपुर। मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के सिकठिया पुलिस चौकी के अंतर्गत सहुआरी गांव के निकट रविवार की देर शाम लगभग सात बजे दो मोटरसाइकिलों की आमने सामने जोरदार टक्कर हो गई। इस घटना में एक बाइक सवार की मौत मौके पर ही हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक और घायल दोनों आजमगढ़ जिले के रौनापार थाना क्षेत्र के भीमवर के निवासी बताए जाते हैं। दुर्घटना में दूसरी बाइक पर सवार युवक मामूली रूप से घायल हुआ और बाइक लेकर भाग निकला। भीमवर निवासी राजन चतुर्वेदी और उमेश चतुर्वेदी एक ही बाइक से मुुहम्मदाबाद गोहना से देवलास की ओर जा रहे थे। जब ये लोग सहुवारी गांव के पास पहुंचे ही थे कि सामने से आ रहे एक बाइक से उनकी जोरदार टक्कर हो गई। इस घटना में राजन की मौके पर ही मौत हो गई जबकि उमेश गंभीर रूप से घायल हो गया। लोगों ने 100 डायल को सूचना दी। 100 डायल पुलिस ने मृतक का शव लाश घर में रखवाया तथा घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed