फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   मकान का दरवाजा खोलने को लेकर विवाद

मकान का दरवाजा खोलने को लेकर विवाद

Thu, 11 Oct 2018 10:28 PM IST
Updated Thu, 11 Oct 2018 10:28 PM IST
विज्ञापन
मकान का दरवाजा खोलने को लेकर विवाद
फतहपुर मंडाव। नगर पंचायत के वार्ड संख्या एक उफरौली स्थित प्राचीन दुधिया पोखरा के मुहाने पर एक व्यक्ति द्वारा बैनामाशुदा जमीन पर दरवाजा खोले जाने को लेकर विवाद की स्थिति उत्पन्न हो गई। मामला दो समुदायों के बीच का होने के कारण उसे दूसरा रंग दिया जाने लगा। लेकिन समय रहते मौके पर पहुंची पुलिस तथा राजस्व टीम ने नापी करके समस्या का समाधान किया।
विज्ञापन

शैलेंद्र यादव पुत्र सूर्य नारायण पोखरी के मुहाने पर गांव के ही एक व्यक्ति से 60 कडी भूमि रजिस्ट्री कराया है। जिसमें दरवाजा खोलने को लेकर पास स्थित कर्बला के संरक्षक इस्लाम, शकील ,सैदुल्लाह आदि ने कर्बला की भूमि बताते हुए निर्माण को रोक दिया। जिसको लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई। मामला दो समुदाय के बीच का होने के कारण दूसरा रंग लेने लगा। इस बात की जानकारी होने पर नगर पंचायत चेयरमैन प्रतिनिधि शंकर मद्धेशिया ने समस्या समाधान के लिए पहल किया। इस दौरान राजस्वकर्मियों तथा पुलिस मौके पर पहुंची, और जमीन की नापी कराई गई। जमीन की नापी के बाद उसके स्वामित्व को भी तय किया गया, इसके बाद दोनों पक्ष शांत हो गए। चेयरमैन प्रतिनिधि शंकर मद्धेशिया का कहना था कि पोखरी पर कई लोगों के अतिक्रमण होने की शिकायत मिली है, इसकी नापी जल्द ही कराई जाएगी। इसके बाद पोखरी अतिक्रमण मुक्त कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed