फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   मछली मारने को लेकर भिड़े दो पक्ष,

मछली मारने को लेकर भिड़े दो पक्ष,

Mon, 07 May 2018 12:52 AM IST
Updated Mon, 07 May 2018 12:52 AM IST
विज्ञापन
मछली मारने को लेकर भिड़े दो पक्ष,
सरायलंखसी थाना क्षेत्र के सुल्तानपुर गांव में रविवार की दोपहर करीब एक बजे दो पक्षों में मछली मारने के विवाद को लेकर कहासुनी के बाद एक दूसरे पर लाठी डंडे से हमला कर दिया। इसमें दोनों पक्ष से आठ लोग घायल हो गए। पुलिस ने सभी घायलों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया। दोनों पक्षों की तहरीर पर पुलिस ने आठ लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

क्षेत्र के सुल्तानपुर गांव निवासी अरविंद्र मौर्या का गांव में तालाब है। रविवार को गांव के रामाशीष यादव तालाब में मछली मारने पहुंचा, जिसका विरोध अरविंद्र मौर्य ने किया। विवाद बढ़ने पर दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर लाठी डंडे से हमला कर दिया। इसमें एक पक्ष से अरविंद्र मौर्या, अंकित, गुड्डू, विकास, संतोष और उर्मिला और दूसरे पक्ष से रामाशीष यादव और सीमा घायल हो गई। पुलिस ने एक पक्ष से छह और दूसरे पक्ष से दो लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed