फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   मारपीट में गर्भवती समेत तीन घायल

मारपीट में गर्भवती समेत तीन घायल

Mon, 07 May 2018 12:52 AM IST
Updated Mon, 07 May 2018 12:52 AM IST
विज्ञापन
मारपीट में गर्भवती समेत तीन घायल
थाना क्षेत्र के लारपुर गांव के राजभर बस्ती में शनिवार की रात पुरानी रंजिश को लेकर पांच लोगों ने घर के बाहर बैठे व्यक्ति पर हमला कर उसे घायल कर दिया। इसके बाद घर में घुसकर मौजूद उसकी गर्भवती भाभी और बुजुर्ग मॉ पर लाठी डंडे से जानलेवा हमला कर दिया। हमले में महिलाओं समेत तीन लोग घायल हो गए। पुलिस ने उन्हें सीएचसी पहुंचाया, जहां डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने पांच के विरुद्ध बलवा सहित प्राणघातक हमले और घर में घुसकर मारने पीटने का नामजद मुकदमा दर्ज किया।
विज्ञापन

लारपुर के राजभर बस्ती निवासी सूरज राजभर और उसके पट्टीदार सुदर्शन राजभर के बीच पुरानी रंजिश के चलते विवाद चला आ रहा है। शनिवार को रात आठ बजे सूरज अपने दरवाजे पर बैठा था, इसी दौरान पट्टीदार सुदर्शन वहां अपने पांच साथियों के साथ आया और गालीगलौज करने लगा। सूरज के विरोध करने पर उस पर हमलाकर उसे घायल कर दिया। इसके बाद आरोपियों ने घर में घुसकर सूरज की मॉ शिवकुमारी के सर पर लोहे के रॉड से प्रहार कर सर फोड़ दिया । वही बीच बचाव करने आयी सूरज की गर्भवती भाभी को भी लाठी डंडे से हमला कर घायल कर दिया।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची कोतवाल आरके द्विवेदी पुलिस फोर्स के साथ पहुंचे और घायलों को सीएचसी पहुंचाया। डाक्टरों ने दोनों की गंभीर स्थिति देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस ने पीड़ित सूरज की तहरीर पर सुदर्शन राजभर, शिवविजय राजभर, गुलशन ,सालचन राजभर और सुदर्शन की पत्नी के खिलाफ बलवा सहित घर में घुसकर प्राणघातक हमले का मुकदमा दर्ज करते हुए विवेचना शुरू कर दी है। उधर घटना के बाद से सभी आरोपी गांव से फरार हो गए है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed