{"_id":"5c3e171cbdec22731e1abbd3","slug":"54-lakh-heroin-recovered-one-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"54 लाख की हेरोइन बरामद, एक गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
54 लाख की हेरोइन बरामद, एक गिरफ्तार
Tue, 15 Jan 2019 10:53 PM IST
पवन सिंह
mau
mau
Published by: पवन सिंह
Updated Tue, 15 Jan 2019 10:53 PM IST
विज्ञापन
हेराेइन के साथ पकड़े गए तस्कर के संबंध में बताते एसपी सुरेंद्र बहादुर सिंह। तस्कर लाल जैकेट में।
- फोटो : mau
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दक्षिण टोला थाने की पुलिस ने सोमवार की रात स्वाट टीम की मदद से बख्तावरगंज पुलिया के पास एक व्यक्ति गिरफ्तार कर 540 ग्राम हेरोइन बरामद की। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत 54 लाख रुपए बताई जा रही। पुलिस ने तस्कर की निशानदेही पर स्कूटी की डिकी से इसकी बरामदगी की। हेरोइन शहर में एजेंटों को सप्लाई करने के लिए लाई जा रही थी। मामले का खुलासा मंगलवार को पुलिस अधीक्षक सुरेंद्र बहादुर ने प्रेसवार्ता करके किया।
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि सोमवार की रात सभी थाना प्रभारियों को अपराधियों पर प्रभावी अंकुश के सख्त निर्देश दिए गए थे। जिस पर स्वाट टीम प्रथम के प्रभारी और थानाध्यक्ष दक्षिण टोला के प्रभारी निरीक्षक क्षेत्र में गश्त पर थे। इसी दौरान उन्हें मुखबिर ने सूचना दी कि एक व्यक्ति भारी मात्रा में हेरोइन लेकर शहर की ओर जा रहा है। सूचना पर बख्तावरगंज पुलिया के पास दोनों टीमें सतर्क होकर वाहनों को चेक करने लगीं। इसी दौरान एक स्कूटी सवार उधर से गुजरा। पुलिस टीम ने उसे रोकने का प्रयास किया तो उसने वाहन की गति तेज कर दी।
पुलिस ने उसे घेरेबंदी कर दबोच लिया। स्कूटी की डिकी की तलाशी ली तो सीट के नीचे 540 ग्राम हेरोइन बरामद हुई।
इस संबंध में एसपी ने बताया कि बरामद हेरोइन की कीमत 54 लाख रुपये है। बताया कि गिरफ्तार व्यक्ति गाजीपुर जिले के शहर कोतवाली के रजदेपुर मुहल्ला निवासी शाहिद पुत्र क्यामुल हक है। उसके विरुद्ध संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। उन्होंने बरामदगी करने वाली टीम को दस हजार रुपये पुरस्कार देने की घोषणा की।