फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   25 हजार का ईनामी बदमाश गिरफ्तार

25 हजार का ईनामी बदमाश गिरफ्तार

Tue, 28 May 2019 11:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 28 May 2019 11:27 PM IST
विज्ञापन
25 हजार का ईनामी बदमाश गिरफ्तार
लाटघाट। पिता-पुत्र की हत्या के मामले में फरार चल रहे 25 हजार रुपये के ईनामी बदमाश विजय को पुलिस ने मंगलवार की सुबह सपहा पाठक गांव के पास से गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में शामिल अन्य आरोपियों की पहले ही गिरफ्तारी हो चुकी है। विजय फरार चल रहा था इसलिए उसकी गिरफ्तारी के लिए एसपी की तरफ से 25 हजार रुपये का ईनाम घोषित किया था।
विज्ञापन

एसपी त्रिवेणी सिंह के मुताबिक रौनापार के बहावनपुर गांव निवासी उदयभान पटेल ने 11 नवंबर 2018 को पुलिस को सूचना दी थी कि गांव के राजबल्लभ, शिवराज, विजय, गोविंद, अवनीश और अमन रंजिश के चलते घर में घुसकर परिवार के सदस्यों को मारपीटकर घायल कर दिया। इसमें उदयभान का भाई शंकर, भतीजा राजनाथ, भाभी विद्यावती, बहू चंदा आदि घायल हो गए। धारदार हथियार और लाठी-डंडे की चोट से घायल लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान राजनाथ और उसके पिता शंकर की मौत हो गई। इस मामले में सभी आरोपी गिरफ्तार कर लिए गए, केवल विजय ही फरार चल रहा था। उसकी गिरफ्तारी न होने पर 25 हजार का इनाम घोषित किया गया था। मंगलवार की सुबह सपहा पाठक गांव के पास से एसओ अहरौला दिनेश पाठक ने विजय को गिरफ्तार कर लिया। उसकी निशानदेही पर घटना में इस्तेमाल चापड़ और उदयभान के घर से चोरी हुआ मोबाइल भी बरामद किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed