फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   मारपीट के मामले में युवक पर केस

मारपीट के मामले में युवक पर केस

Wed, 26 Dec 2018 11:12 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 26 Dec 2018 11:12 PM IST
विज्ञापन
मारपीट के मामले में युवक पर केस
मधुबन थाना क्षेत्र के गुरूम्हा में बुधवार को जिला पंचायत चुुनाव के विवाद में एक युवक को दूसरे युवक ने मारपीट कर घायल कर दिया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने दूूसरे युवक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया। दर्ज मुकदमे के अनुसार मधुबन थाना क्षेत्र के गुरूम्हा गांव निवासी सोनु कुमार गौतम पुत्र स्व. सुरेंद्र जिला पंचायत चुनाव लड़ने के लिए बुधवार को गांव में जनसंपर्क करने में लगा था। दूसरी तरफ थाना क्षेत्र के ढढ़वल गांव निवासी रोहित कुमार पुत्र शिवकांत भी जिला पंचायत चुनाव लड़ने की तैयारियों में जुटा है। बुधवार को इसी बात को लेकर दोनों में कहासुनी हो गई। विवाद बढ़ने पर रोहित ने सोनू पर हमला कर घायल कर दिया। इस मामले में घायल के तहरीर पर पुलिस रोहित के खिलाफ सम्बन्धित धारा में केस दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed