{"_id":"5b27ee1b4f1c1b5d748b5805","slug":"51529343515-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अधेड़ ने घर में लगाई फांसी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अधेड़ ने घर में लगाई फांसी
Updated Mon, 18 Jun 2018 11:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना क्षेत्र के गौरीडीह गांव में 45 वर्षीय अधेड़ ने अज्ञात कारणों से रविवार की रात फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। अधेड़ के फांसी लगाए जाने की सूचना परिजनों को सोमवार की सुबह हुई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
पुलिस के अनुसार, गौरीडीह गांव निवासी राजनरायण 45 पुत्र रामबचन राय मुबंई में रहकर नौकरी करके अपने परिवार को भरण पोषण करता था।दो माह पूर्व ही वह वापस गांव आया हुआ था। उसकी पत्नी अराधना अपने आठ वर्षीय बेटे अनुराग के साथ मायके नौबरतीहा गई हुई थी। राजनरायण अपने घर में अकेला था। सोमवार की सुबह उसकी भतीजी उसे चाय देने के लिए जब उसके घर गई और कई बार दरवाजा खटखटाने के बाद भी दरवाजा न खुलने पर लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस जब दरवाजा तोड़कर अंदर पहुंची तो राजनारायण टीनशेड में लगे पाइप के सहारे फंदे पर लटका हुआ था।