{"_id":"5c167f4ebdec22551d05e24b","slug":"41544978254-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दहेज हत्या के फरार आरोपी के घर नोटिस चस्पा कर पिटवाई मुनादी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दहेज हत्या के फरार आरोपी के घर नोटिस चस्पा कर पिटवाई मुनादी
Updated Sun, 16 Dec 2018 10:07 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बढ़ुआ गोदाम। दहेज हत्या के मामले में नामजद फरार चले रहे चार आरापियों के गिरफ्तार और हाजिर न होने पर कोर्ट ने उनके विरुद्ध कुर्की की कार्रवाई करने के लिए नोटिस जारी किया। रविवार को सरायलखंसी पुलिस ने फरार आरोपियों के घर पर कोर्ट की नोटिस चस्पा कर मुनादी कराई।
सरायलखंसी थाना क्षेत्र के किन्नूपुर गांव निवासी संतोष की पत्नी पूजा (30) की बीते 28 अगस्त को संदिग्ध हाल में आग की चपेट में गने आने से मौत हो गई थी। इस संबंध में मृतका के मायके वालों ने सरायलखंसी थाने में दहेज हत्या की रिपोर्ट बीते 30 अगस्त को दर्ज कराई। इसमें पति सहित पांच लोगों को नामजद किया गया। पुलिस नामजद पति को उसी वक्त गिरफ्तार कर ली, लेकिन अन्य नामजदों में सतीश कुमार, तारा देवी, शशिकला, गुलशन फरार चल रहे हैं। आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर विवेचना अधिकारी ने कोर्ट में प्रार्थना पत्र देकर अवगत कराया। इस पर कोर्ट ने फरार चारों आरोपियों की संपत्ति कुर्क करने के लिए नोटिस जारी किया। कोर्ट से जारी नोटिस को पुलिस ने फरार आरोपियों के घर पर चस्पा कराया। साथ ही मुनादी कराई, इनके बारे में सूचना देने वाले का नाम पता गुप्त रखा जाएगा।