फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   जमीनी विवाद में दो महिला सहित पांच घायल

जमीनी विवाद में दो महिला सहित पांच घायल

Tue, 04 Dec 2018 11:29 PM IST
Updated Tue, 04 Dec 2018 11:29 PM IST
विज्ञापन
जमीनी विवाद में दो महिला सहित पांच घायल

विज्ञापन
मधुबन। थाना क्षेत्र के ताजपुर बलुआ गांव में मंगलवार की सुबह भूमि विवाद को लेकर एक पक्ष के सात लोगों ने दूसरे पक्ष के दो महिलाओं सहित पांच को हमला कर घायल कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराने के साथ पीड़िता की तहरीर पर सातों आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल में जुटी रही।

दर्ज मुकदमे में ताजपुर बलुआ गांव निवासी बेचनी देवी ने बताया कि मंगलवार को गांव के इंद्रासन ने बेचनी देवी के घर के बाहर बने शौचालय को अपनी भूमि में होने की बात कही और शौचालय तोड़ने लगे। विरोध करने पर इंद्रासन, विनोद, शिवबदन पुत्र सुकालू ,चंद्रमा, चंद्रकांत, सूर्यभान पुत्र इंद्रासन और मुनीब पुत्र शिवबदन ने उस पर लाठी डंडे से हमला कर दिया। बीच बचाव करने आए उसके बेटे जितेंद्र, उपेंद्र, योगेंद्र और उसकी बहू निशा पर भी हमला कर घायल कर दिया। घायल बेचनी देवी की तहरीर पर पुलिस ने सभी आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed