{"_id":"5b6494f04f1c1b913e8b5016","slug":"41533318384-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छह माह में 12 चोरियां, खुलासा नहीं","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
छह माह में 12 चोरियां, खुलासा नहीं
Updated Sat, 04 Aug 2018 01:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरायलखंसी थाना क्षेत्र में पिछले छह महीनों में सिलसिलेवार 12 चोरियां हुईं। लेकिन पुलिस एक वारदता का भी खुलासा नहीं कर सकी। ऐसे में लोग पुलिस की कार्यप्रणाली पर उंगली उठाने लगे हैं। जबकि पुलिस अधिकारी जल्द खुलासे की बात कह कर जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ रहे।
12 जनवरी 2018 को सरायलंखसी थाना क्षेत्र के कहिनौर गांव निवासी सुनिल कुमार सिंह के घर का ताला तोड़कर चोर कई लाख के जेवरात व नकदी चुरा ले गए थे। 13 फरवरी को बरपुरगांव निवासी नामिकापुरी के घर में 15 हजार नकदी सहित 1 लाख रुपए सामान की चोरी हुई। 21 अप्रैल को थाना क्षेत्र के मचखनी गांव निवासी आलोक कुमार सिंह के घर ताला तोड़कर 30 हजार नकद सहित तीन लाख की चोरी हुई। 10 मई को थाना क्षेत्र के भौरीपुर गांव निवासी रामदरश यादव और एक जून को क्षेत्र के ताजपुर उस्मानपुर निवासी विमला देवी के घर से लाखों का सामान चोरों ने पार कर दिया। 3 जून को बरपुुर नई बस्ती निवासी सरोज देवी के घर से 50 हजार नकदी सहित चार लाख के जेवरात चोरी हो गए। 26 जून को चांदमारी इमलिया निवासी जितेंद्र कुमार सिंह जबकि अगले दिन 27 जून को रणवीरपुर गांव निवासी शिवानंद सिंह के यहां से चोरों ने राइफल सहित चार लाख की चोरी की ली।
पुलिस चोरी की घटनाओं का 6 माह बाद भी अभी तक कोई खुलासा नहीं कर सकी है। हालांकि इन घटनाओं के मामले में पुलिस में शक व सीडीआर के आधार पर कुछ लोगों को पूछताछ के लिए पकड़ा भी था, लेकिन उनसे कोई सुराग नहीं लगा। इन आधा दर्जन चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाले आखिर कौन थे और कहां गए, पुलिस इसका कोई सुराग नहीं लगा सकी। थाना पुलिस कस्बा की इन चोरी की वारदातों का खुलासा करने में अपने को असमर्थ पा रही है। सीओ सिटी राजकुमार ने बताया कि पुलिस मामले के खुलासे में जुटी है।