{"_id":"5b58aa4b4f1c1b8f568b65ef","slug":"41532537419-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ससुराल गए युवक की अबूझ हाल में मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ससुराल गए युवक की अबूझ हाल में मौत
Updated Wed, 25 Jul 2018 10:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरायलखंसी थाना क्षेत्र के पिपरीडीह नई बस्ती स्थित ससुराल में आए युवक की मंगलवार की रात संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। ससुराल वालों ने युवक का शव उसके घर पहुंचा दिया। मृतक की मां की तहरीर पर मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। युवक एक सप्ताह से ससुराल में रह रहा था।
मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के चकसोन गांव निवासी सोनू गोंड़ (22) पुत्र स्व. मोती की शादी पहली मई को पिपरीडीह नई बस्ती गांव निवासी रवींद्र गोंड़ की बेटी सरिता से हुई थी। कुछ दिन ससुराल रहकर सरिता मायके आई थी। उधर सोनू जल्दी ही मुंबई जाने वाला था, इसलिए एक सप्ताह पहले वह ससुराल आया था। मंगलवार की रात उसकी तबीयत बिगड़ गई। ससुरालवालों ने उसे निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराया। हालत नहीं सुधरी तो उसे फातिमा अस्पताल में भर्ती कराया। कुछ समय बाद ही उसकी मौत हो गई। दामाद की मौत से ससुराल वाले डर गए और उन्होंने शव उसके घर पहुंचा दिया। उस समय घर पर सोनू की मां आशा और छोटा भाई जितेंद्र थे। मां ने ससुरालियों पर बेटे को जहर देकर मार डालने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
उधर, पिपरीडीह गांव में इस बात की चर्चा थी कि सोनू को रात में किसी जहरीले सर्प ने डस लिया था। जिससे उसकी हालत बिगड़ गई और ससुराल वाल उसे किसी अच्छे अस्पताल में ले जाने की बजाए बाजार के ही एक चिकित्सक से इलाज कराने लगे। जब तक फातिमा अस्पताल पहुंचे तब तक काफी देर हो चुकी थी।
विज्ञापन
इस बाबत सीओ आलोक कुमार जायसवाल का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा।