{"_id":"5b0456824f1c1bda408b7408","slug":"41527010946-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो हत्यारोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दो हत्यारोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
Updated Tue, 22 May 2018 11:24 PM IST
विज्ञापन
चिरैयाकोट के सोहबत बागदासी मुहल्ले में गत छह मई की रात एक युवक के दो हत्यारोपियों को मुकामी पुलिस ने सोमवार की देर रात में बड़हलगंज नहर पुलिया के पास से गिरफ्तार कर लिया। घटना में प्रयुक्त कार और चाकू भी बरामद करने का दावा किया है।
पुलिस के अनुसार मंगलवार को 11.15 बजे सर्विलांस से मिली जानकारी पर स्थानीय थाना की पुलिस और स्वाट टीम प्रभारी संजय सरोज बड़हलगंज नहर पुलिया पहुंच गये। वहां पर एक सफेद रंग की कार खड़ी थी। पुलिस को देख कार में बैठे दो लोग कार को तेजी से भागने का प्रयास करने लगे। टीम ने पीछा कर हाफिजपुर गांव के पास कार को घोर लिया और उसमें बैठे दो लोगों को पकड़ लिया। पुलिस ने कार से चाकू कार बरामद किया। पकड़े गए लोगों में एक का नाम जावेद पुत्र फिरोज अहमद निवासी नई बस्ती कैलाशपुरी थाना मुगलसराय जनपद चंदौली तथा अशरफ मिर्जा पुत्र सुहेल निवासी फाटक शेख सलीम थाना चेतगंज जनपद वाराणसी था। पुलिस के अनुसार दोनों ने बताया कि चिरैयाकोट कसबे के सोहबत बाग दासी मुहल्ले में पांच मई की रात मुर्सलीन पुत्र एनूलहस निवासी भन 32/178 छित्तनपुरा थाना आदमपुर जनपद वाराणसी की हत्या कर दी थी। पकड़े गए ये दोनों मृतक के जूते और फेंके गए कपड़ों की तलाश करने के लिए चिरैयाकोट आये थे। पुलिस के अनुसार पकड़े गए युवक ने बताया कि उसका भाई और मुर्सलीन तथा वह बिजनेस पार्टनर थे। मुर्सलीन ने बिजनेस में चालीस लाख रुपया लगाया था , कुछ बात पर वह अपना पैसा वापस मांग रहा था । इस लिये हमने गोल्डी और जावेद को अपनी कार से ले कर मुर्सलीन की हत्या कराने के लिये वाराणसी से आजमगढ़ होते हुए चिरैयाकोट के जमीन बुढ़ान गोल्डी के ससुराल पप्पू शेख पुत्र एकबाल शेख के यहां आये और रात में लगभग 11 बजे उसकी हत्या कर दी और कर मौके पर ही उसका चेहरा जलाकर उसकी पहचान मिटा दी। पुलिस अधीक्षक ललित कुमार ने गिरफ्तार करने वाली टीम को पुरस्कृत देने की घोषणा की है।