फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   gsdf

Noida News: मुथूट फाइनेंस के बाहर सोना परखने के नाम पर ठगी, 13.5 ग्राम सोना लेकर फरार

Tue, 29 Sep 2026 05:49 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 29 Sep 2026 05:49 PM IST
विज्ञापन
gsdf
- कासना में गोल्ड लोन छुड़ाने पहुंचे युवक को गाड़ी में बैठाकर ले गए ठग, दो के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। कासना कोतवाली क्षेत्र में सोने की गुणवत्ता जांच कराने का झांसा देकर एक युवक से 13.5 ग्राम सोना ठग लिया गया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने एक नामजद और एक अज्ञात के खिलाफ धोखाधड़ी की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है।
दनकौर थाना क्षेत्र के कस्बा बिलासपुर निवासी रोहित चौहान ने पुलिस को बताया कि उन्होंने 2 जुलाई को कासना स्थित मुथूट फाइनेंस में 13.5 ग्राम सोना रखकर एक लाख रुपये का लोन लिया था। आरोप है कि बैंक के बाहर कुछ लोग उन्हें मिले। इनमें से एक ने अपना नाम नीतिश वर्मा बताया और सोने की गुणवत्ता जांचकर पैसे देने का वादा किया। रोहित के मुताबिक 30 जुलाई को इनमें से एक युवक उनके साथ बैंक गया और सोना छुड़वाया। उसने रोहित को एक लाख 20 हजार रुपये दिए और गाड़ी में बैठाकर थोड़ा आगे ले गया। उसने कहा कि कंपनी में सोने की असली गुणवत्ता जांचकर शेष रकम दे दी जाएगी। इसके बाद आरोपी 13.5 ग्राम सोना लेकर चले गए।
विज्ञापन

पीड़ित का कहना है कि बातचीत में गड़बड़ी लगने पर उन्होंने व्हाट्सऐप पर उसी दिन आरोपियों से रुकने को कहा। उन्होंने साथ चलकर खुद गुणवत्ता देखने की बात भी कही। आरोप है कि आरोपियों ने 10 से 15 दिन में रिपोर्ट भेजने की बात कहकर टालमटोल की। इसके बाद फोन उठाना बंद कर दिया और नंबर व व्हाट्सऐप दोनों पर ब्लॉक कर दिया। सोने की कीमत करीब दो लाख रुपये बताई गई है। वहीं कोतवाली प्रभारी पंकज शर्मा का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed