फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Cyber Fraud Attempt in the Name of India-West Indies Match

एमपी: इंदौर में भारत-वेस्टइंडीज मैच के नाम पर साइबर ठगी का जाल, फर्जी लिंक से टिकट बेचने का दावा

Tue, 29 Sep 2026 05:15 PM IST
इंदौर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: इंदौर ब्यूरो Updated Tue, 29 Sep 2026 05:15 PM IST
सार

इंदौर के होलकर स्टेडियम में भारत-वेस्टइंडीज टी-20 मैच के नाम पर साइबर ठगी का प्रयास सामने आया है। सोशल मीडिया पर फर्जी लिंक से टिकट और डिस्काउंट का झांसा दिया जा रहा है। क्राइम ब्रांच ने करीब एक दर्जन संदिग्ध लिंक चिन्हित किए हैं।

विज्ञापन
Cyber Fraud Attempt in the Name of India-West Indies Match
मैच टिकट चाहिए तो सावधान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

होलकर स्टेडियम में 11 अक्तूबर को होने वाले भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी-20 मुकाबले को लेकर साइबर अपराधियों ने ठगी का नया तरीका अपनाया है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर फर्जी ऑनलाइन लिंक के जरिए मैच के टिकट उपलब्ध होने का दावा किया जा रहा है। साइबर अपराधी आकर्षक ऑफर और डिस्काउंट का झांसा देकर लोगों से टिकट बुक कराने के नाम पर रकम जमा करवा रहे हैं।

विज्ञापन

एडिशनल डीसीपी इंदौर राजेश दंडोतिया के मुताबिक, भारत-वेस्टइंडीज मैच के ऑनलाइन टिकटों की बिक्री 25 सितंबर को ही हो चुकी है। फिलहाल आधिकारिक तौर पर टिकटों की कोई नई ऑनलाइन बिक्री नहीं की जा रही है। इसके बावजूद सोशल मीडिया पर कई ऐसे लिंक सामने आए हैं, जिनमें मैच के टिकट उपलब्ध होने का दावा किया जा रहा है। इन लिंक के माध्यम से टिकट पर 10 से 20 प्रतिशत तक डिस्काउंट देने की बात भी कही जा रही है।

विज्ञापन

क्राइम ब्रांच ने सोशल मीडिया पर सक्रिय ऐसे करीब एक दर्जन संदिग्ध ऑनलाइन लिंक की जानकारी जुटाई है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि इन लिंक से जुड़े कई मोबाइल नंबर पश्चिम बंगाल के कोलकाता क्षेत्र के पाए गए हैं। पुलिस अब इन नंबरों और ऑनलाइन लिंक से जुड़े लोगों की जानकारी जुटाने में लगी है।

विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें: 24,500 करोड़ के कामों को मंजूरी, अग्निवीरों को पांच वर्दीधारी विभागों में 20% आरक्षण

पुलिस के मुताबिक, साइबर ठग लोगों को विश्वास में लेने के लिए टिकट उपलब्ध कराने का दावा करते हैं। इसके बाद टिकट बुकिंग के नाम पर शुरुआत में कुल रकम की 10 से 20 प्रतिशत राशि जमा करने को कहते हैं। ठग यह भरोसा भी दिलाते हैं कि बाकी रकम टिकट मिलने के बाद ली जाएगी। इसके अलावा ई-मेल आईडी और पते पर टिकट भेजने की बात कहकर भी लोगों को झांसे में लिया जा रहा है।

साइबर क्राइम ब्रांच ने लोगों से अपील की है कि सोशल मीडिया पर दिखाई देने वाले किसी भी अनधिकृत लिंक से मैच के टिकट खरीदने की कोशिश न करें। किसी अनजान व्यक्ति के खाते में एडवांस राशि जमा करने से पहले उसकी विश्वसनीयता और टिकट की आधिकारिक उपलब्धता की पुष्टि जरूर करें।

पुलिस का कहना है कि मैच के नाम पर सामने आने वाले फर्जी ऑफर और डिस्काउंट के लालच में लोग अपनी रकम के साथ बैंकिंग और निजी जानकारी भी साइबर अपराधियों के साथ साझा कर सकते हैं। इसलिए किसी भी संदिग्ध लिंक पर क्लिक करने, ओटीपी साझा करने या ऑनलाइन भुगतान करने से बचना जरूरी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed