फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   फालोअप धोखाधड़ी के मामले में केस दर्ज

फालोअप धोखाधड़ी के मामले में केस दर्ज

Fri, 04 May 2018 11:20 PM IST
Updated Fri, 04 May 2018 11:20 PM IST
विज्ञापन
फालोअप धोखाधड़ी के मामले में केस दर्ज
कोपागंज (मऊ)। विदेश भेजने के नाम पर रुपया लेकर जालसाजी करने वाले के विरूद्घ कोपागंज थाने की पुलिस ने शुक्रवार को एसपी के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज किया। नामजद आरोपी पर विदेश भेजने के नाम पर पांच लोगों से एक एक लाख रुपये वसूलने का आरोप लगा गया है। रुपया लेने के बाद भी आरोपी ने रिपोर्ट दर्ज कराने वालों को विदेश नहीं भेजा। धोखाधड़ी के मामले में नामजद किया गया आरोपी रिजवान कोपागंज थाना क्षेत्र के वजिदपुरा मुहल्ले का निवासी है। उसने मुहल्ले के मो. खलील पुत्र सालेज , जुबेर पुत्र मोहम्मद सुहैल, अख्तर पुत्र मुख़्तार, जमील पुत्र मसीउर्रहमान, आदिल अख्तर पुत्र शमशुल होदा से विदेश भेजने के नाम पर प्रति व्यक्ति एक-एक लाख रुपया लिया। आरोपी रिजवान पुत्र मौलवी जफ़र ने सभी को बताया कि वह उन्हें दुबई के आबूधाबी में हुंडई कंपनी में नौकरी दिलाएगा। उसने सभी का पासपोर्ट भी अपने पास रख लिया। लेकिन कई साल बीत जाने के बाद रिजवान ने उन्हें दुबई नहीं भेजा। इस पर पीड़ितों ने रिजवान से रुपया वापस मांगा, तो वह उन्हें उल्टे ही फर्जी मुकदमें में फ़ंसाने की घमकी देकर भगा दिया। पीड़ितों की मानें तो आरोपी रिजवान लगभग 60 लाख रूपये से अधिक विदेश भेजने के नाम पर बेरोजगारों से धन ठगी कर फरार है। अगर इस मामले की पुलिस द्वारा गहनता से जाँच की गई तो अनेकों तथ्य उभर कर सामने आएंगे। पीड़ितों ने पुलिस अधीक्षक ललित कुमार सिंह से मिलकर आप बीती सुनाई तो उन्होंने पुलिस को मुकदमा पंजीकृत करने का निर्देश दिया। एसपी के आदेश पर पुलिस ने आरोपी रिजवान के विरुद्ध गबन व धोखाधड़ी का मुकदमा पंजीकृत कर लिया। इस बाबत सीओ घोसी अनिल कुमार ने बताया कि मुकदमा पंजीकृत कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed