फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   जिंदा को मृत बताकर हड़पी जमीन, मुकदमा दर्ज

जिंदा को मृत बताकर हड़पी जमीन, मुकदमा दर्ज

Tue, 20 Feb 2018 11:12 PM IST
Updated Tue, 20 Feb 2018 11:12 PM IST
विज्ञापन
जिंदा को मृत बताकर हड़पी जमीन, मुकदमा दर्ज
घोसी। कोतवाली क्षेत्र के नवली गांव निवासी एक व्यक्ति मंगलवार को अपर जिलाधिकारी से मिलकर उन्हें प्रार्थना पत्र सौंपा। इसमें पीड़त ने न्याय की गुहार लगाई साथ ही बताया कि अभिलेखों में उेस मृत बताकर कुछ लोगों ने उसकी जमीन को अपने नाम वरासत करा लिया। शिकायत पर अपर जिलाधिकारी ने क्षेत्रीय लेखपाल से जांचकर आख्या प्रेषित करने का आदेश दिया। एडीएम से गुहार लगाने वाला रामजीत पुत्र वीरा घोसी कोतवाली और ब्लाक क्षेत्र के नवली गांव का निवासी है मंगलवार को पीड़ित जिला मुख्यालय पहुंचकर अपर जिलाधिकारी डीपी पाल को प्रार्थना पत्र सौंपा। इसमें पीड़ित ने बताया कि उसकी जमीन मौजा इनामडाड़ी में है। तहसील कर्मचारियों की मिली भगत से कुछ लोगों ने अभिलेखों में उसके जिंदा रहते हुए भी मृत बताकर उसकी जमीन को अपने नाम करा लिया। शिकायत पर अपर जिलाधिकारी ने क्षेत्रीय लेखपाल और राजस्व निरीक्षक से तत्काल प्रभाव से जांच कर आख्या प्रेषित कर अवगत कराने का निर्देश दिया है ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed