फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   12 लाख की अंग्रेजी शराब बरामद

12 लाख की अंग्रेजी शराब बरामद

Sun, 10 Mar 2019 12:24 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 10 Mar 2019 12:24 AM IST
विज्ञापन
12 लाख की अंग्रेजी शराब बरामद
बढुआ गोदाम। सरायलखंसी थाने की पुलिस और स्वाट टीम ने शुक्रवार की देर शांम को सरवां गांव के पास एक ट्रक में लदी 1205 बोतल थ्री एक्स रम अंग्रेजी शराब के साथ एक अंतरजनपदीय शराब तस्कर को गिरफ्तार कर लिया। बरामद शराब की कीमत बारह लाख रुपये बताई गई है। शनिवार को सरायलखंसी थाने में आयोजित प्रेसवार्ता में अपर पुलिस अधीक्षक शैलेन्द्र कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने सरवां गांव के पास एक ट्रक को रोका। ट्रक की तलाशी लेने पर उसमें लदी थ्री एक्स रम और प्लास्टिक की बोतल में 1205 शीशी अवैध अंग्रेजी शराब बरामद हुई। इसे चण्डीगढ़ से सरवां होते हुए बिहार ले जाया जा रहा था। पुलिस ने शराब तस्कर को पकड़ लिया। एएसपी ने बताया कि बरामद अंग्रेजी शराब की बाजार में कीमत 12 लाख रुपये है। शराब तस्कर चन्द्रिका सिंह पुत्र मंगरू सिंह गाजीपुर जिले के दुल्लहपुर थाना क्षेत्र का निवासी है। एएसपी ने बताया कि उसका वर्तमान पता 224/बी शास्त्री नगर मनी मजरा चण्डीगढ़ है। पुलिस ने आरोपी के विरूद्ध आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया एवं ट्रक को एमवी एक्ट के तहत सीज कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed