फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   रास्ता रोककर बाइक सवार को तीन लोगों ने पीटा, केस दर्ज

रास्ता रोककर बाइक सवार को तीन लोगों ने पीटा, केस दर्ज

Wed, 27 Jun 2018 01:12 AM IST
Updated Wed, 27 Jun 2018 01:12 AM IST
विज्ञापन
रास्ता रोककर बाइक सवार को तीन लोगों ने पीटा, केस दर्ज
थाना क्षेत्र के हाफिजपुर चट्टी के पास मंगलवार की दोपहर बाइक सवार एक युवक को तीन लोगों ने मारपीट कर घायल कर दिया। घटना के बाद युवक ने तीन लोगों को आरोपित करते हुए थाने में नामजद मुकदमा दर्ज कराया।
विज्ञापन

दर्ज मुकदमा के अनुसार आजमगढ़ जिले के तरवां थाना क्षेत्र के बंसी बैरक गांव निवासी उपेंद्र यादव पुत्र जयराम यादव की बहन का विवाह थाना क्षेत्र के भेड़ियाधर गांव में हुई है। जहां शादी के कुछ समय बाद से ही उसके बहन के ससुराल पक्ष से उसके परिवार में विवाद चल रहा है। मंगलवार को उपेंद्र अपनी बहन से मिलने के लिए बाइक से भेड़ियाधर गांव जा रहा था। अभी वह हाफिजपुर चट्टी के पास पहुंचा था कि वहां पहले खड़े तीन लोगों ने उसे रोकते हुए गाली गलौज करने लगे। विरोध करने पर तीनों ने लाठी डंडे से हमला कर दिया। घायल युवक ने थाने पहुंचकर अपने बहनोई सहित तीन लोगों को आरोपित करते हुए मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने के बाद घायल युवक को चिकित्सकीय परीक्षण के लिये रानीपुर पीएचसी में भर्ती कराया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed