फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   बदमाशों ने चिकित्सक से छीना पांच अंगूठियां और मोबाइल

बदमाशों ने चिकित्सक से छीना पांच अंगूठियां और मोबाइल

Fri, 04 May 2018 11:20 PM IST
Updated Fri, 04 May 2018 11:20 PM IST
विज्ञापन
बदमाशों ने चिकित्सक से छीना पांच अंगूठियां और मोबाइल
चिरैयाकोट। थाना क्षेत्र के रायपुर बाजार से गुरुवार की दूर शाम को डिस्पेंसरी बंद कर बाइक से घर जा रहे चिकित्सक को दो बाइकों पर सवार तीन नकाब पोश बदमाशों ने असलहों की नोंक पर लूट लिया। बदमाश चिकित्सक से पांच सौ रुपये, मोबाइल और सोने की पांच अंगूठियां लूटकर फरार हो गए। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। जानकारी के मुताबिक क्षेत्र के चन्द्रावती गाँव निवासी विनोद सिंह पुत्र मोती सिंह रायपुर बाजार में एक होमियोपैथ डिस्पेंसरी चलाता है। वह गुरुवार की रात लगभग आठ बजे अपनी डिस्पेंसरी बंद करके अपने घर चन्द्रावती अपनी बाइक से जा रहा था कि वह ज्यों ही आलेख पट्टी गांव के पास नहर मार्ग पर पहुंचा कि पहले से दो बाइकों पर बैठे तीन नकाबपोश बदमाशों ने विनोद सिंह की बाइक रोक लिया। बदमाशों ने इनकी कनपटी पर असलहा सटा दिया। चिकित्सक रायपुर बाजार में स्थित अखिलेश वर्मा की दुकान से पांच अंगूठियां लेकर अपने किसी रिश्तेदार को दिखाने के लिये जा रहे थे। बदमाशों ने ये सभी अंगूठियां, मोबाइल और 500 रुपये लूट कर रायपुर बाजार की तरफ फरार हो गये। चिकित्सक के अनुसार लूटे गए सामानों की कीमत लगभग 70 हजार रुपये है। चिकित्सक ने तीन बदमाशों के विरुद्ध तहरीर दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दिया है। इस संबंध में क्षेत्राधिकारी मुहम्मदाबाद गोहना आलोक जायसवाल का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है, पुलिस तफ्तीश कर रही है। लुटेरे बहुत जल्द पकड़ लिए जायेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed