{"_id":"5c6afa47bdec22738335f8b9","slug":"21550514759-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"32 दिन में तीन हत्या से सहमे लोग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
32 दिन में तीन हत्या से सहमे लोग
विज्ञापन
मऊ। जिले में महज 32 दिन के अंदर तीन हत्याएं हो जाने से जनपदवासी सहम गए हैं। ताबड़तोड़ हो रही हत्याओं ने पुलिस की सक्रियता पर सवाल उठा दिया है। लोगों का कहना है कि पुलिस की लचर कार्य प्रणाली से अपराधी बेलगाम हो गए हैं।
बताते चले कि 16 जनवरी 2019 को सरायलंखसी थाना क्षेत्र के बढुआगोदाम के पास आरटीआई कार्यकर्ता बालगोविंद सिंह की हत्या बदमाशों ने अलसुबह गोली मारकर उस समय कर दिया जब वह टहल कर सुबह घर लौट रहे थे। इसके अलावा शहर कोतवाली क्षेत्र के सहादतपुरा स्थित गौतम विहार कॉलोनी में 11 फरवरी की शाम लेखपाल धीरज सिंह की हत्या उनके घर में घुसकर बदमाशों ने गोली मारकर कर दी। जबकि सोमवार की शाम कोपागंज थाना क्षेत्र के कसारा स्थित 400 केवीए पावर स्टेशन के पास हत्यारों ने धारदार हत्यारों से प्रहार कर कांग्रेस नेता तथा पूर्व प्रधान विजय शंकर राय को मौत की नींद सुला दिया।
घटना से हर कोई हो गया हैरान
पूर्व प्रधान कांग्रेस नेेता विजय शंकर राय की हत्या की खबर से हर कोई हैैरान हो गया। घटना की सूचना मिलते ही घटनास्थल पर भाजपा, कांग्रेस तथा सपा के नेता पहुुंच गए। पूर्व प्रधान कांग्रेस से जुड़े थे। उनका पुत्र सूरज कांग्रेस का सक्रिय नेता हैं। पूर्व प्रधान कल्पनाथ राय के काफी करीबी रहे। स्वभाव से काफी निर्भीक विजय ओबीसी और एससी एसटी वर्ग में काफी लोकप्रिय थे, हालांकि प्रधानी के चुनाव को लेकर गांव के कुछ लोगों से उनके मतभेद भी थे। वे दो बार गांव के प्रधान रह चुके थे। हॉल में ही हुए कोआपरेटिव के चुनाव में वो सरपंच के पद पर निर्वाचित हुए थे। पूर्व प्रधान की हत्या से उनके बेेटे पंकज कुुमार राय ,सूरज राय और नीरज राय तथा उनकी पत्नी और बहुएं बिलखते रहे। जानकारी पर भाजपा नेता मनोज राय, सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष शैलेंद्र यादव साधू, कांग्रेस जिलाध्यक्ष अवनीश सिंह सहित कई नेता और शुभचिंतक पहुुुंचे। कांग्रेेस जिलाध्यक्ष ने कहा कि पुलिस हत्यारों को जल्द गिरफ्तार करे।