{"_id":"5bec702abdec2269bc7ff685","slug":"21542221866-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिकअप की टक्कर से बाइक सवार घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पिकअप की टक्कर से बाइक सवार घायल
Updated Thu, 15 Nov 2018 12:48 AM IST
विज्ञापन
चिरैयाकोट/मधुबन । जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्र के अंतर्गत सड़क हादसों के चलते दो बाइक सवार घायल हो गए। चिरैयाकोट क्षेत्र के डरारी गांव के पास सुल्तानीपुर-रानीपुर मार्ग पर मंगलवार की रात एक पिकअप चालक ने ओवरटेक करने के प्रयास में बाइक को टक्कर मार दिया। जिससे बाइक पलट गई। इससे बाइक सवार युवक घायल हो गया। डाक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
आजमगढ़ जिले के जहानागंज गांव निवासी बब्लू (35) पुत्र सुदर्शन राम किसी काम से मंगलवार को रानीपुर आया था। देर रात करीब 10 बजे वापस जहानागंज जा रहा था। अभी वह सुल्तानीपुर-रानीपुर मार्ग के पास पहुंचा था कि पीछे से आ रहे पिकअप चालक ने ओवरटेक करने के प्रयास में बाइक को टक्कर मार दी। इससे बाइक चला रहा बब्लू बाइक पलटने से जख्मी हो गया। घायल को चिरैयाकोट पीएचसी से जिला अस्पताल रेफर कर कर दिया गया है। वहीं मधुबन क्षेत्र के ढिलई फिरोजपुर के गेट पर बुधवार की शाम को एक साइकिल सवार को धक्का मारने के बाद एक बाइक सवार घायल हो गया। क्षेत्र पटियांव गांव निवासी अशोक साहनी (20) पुत्र कन्हैया बाइक से कहीं जा रहा था। ढिलईपुर फिरोजपुर गेट के पास पहुंचते ही सामने से आ रहे एक साइकिल सवार से टकरा कर जख्मी हो गया। उसे एक समाजसेवी ने अपने वाहन से सीएचसी फतेहपुर मंडाव में भर्ती कराया।