{"_id":"5bbe3a2d867a552850495633","slug":"21539193389-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब तक दबोचे चार, और हैं निशाने पर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अब तक दबोचे चार, और हैं निशाने पर
Updated Wed, 10 Oct 2018 11:13 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर कोतवाली क्षेत्र के मलिकताहिर पुरा मुहल्ले से नकली नोट छापने की मशीन बरामद होने और तीन आरोपियों के दबोचे जाने के बाद से स्पष्ट हो गया था कि जिले में नकली नोट खपाने वाला गिरोह सक्रिय है। मंगलवार को इसराफिल की गिरफ्तारी से स्पष्ट हो गया कि पुलिस की निगाह में इस नेटवर्क से जुड़े और भी लोग है। हालांकि पुलिस चिह्नित किए गए आरोपियों के नाम का खुलासा तो नहीं की है। लेकिन इस बात से इंकार भी नहीं की है कि आगे और आरोपी नहीं है।
काफी समय पूर्व दक्षिण टोला थाने की पुलिस ने नौशाद नामक युवक को नकली नोट के साथ गिरफ्तार की थी। इसके बाद से कई और आरोपी पुलिस के हत्थे चढे। लेकिन यह पहला मौका था कि जब एटीएस वाराणसी के सहयोग से पुलिस ने तीन आरोपियों को दबोचा। साथ ही मलिक ताहिरपुरा मुहल्ले से नकली नोट छापने में प्रयोग होने वाले लैपटाप और प्रिंटर आदि के साथ एक लाख 29 हजार रुपये का नकली नोट बरामद किया। इस दौरान पकड़े गए आरोपियों में मुख्य आरोपी मो. मंसूर मलिक ताहिरपुरा मुहल्ले का जबकि उसके सहयोगी तालिब और उस्मान मुंशीपुरा मुहल्ले के निवासी है। एसपी ललित कुुमार सिंह ने स्पष्ट किया था कि इस कारोबार की जड़ मऊ में गहरी है, जल्द की और आरोपी दबोचे जाएगे।