{"_id":"5b941735867a557ed5716b7c","slug":"21536431925-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मनबढ़ो ने युवक के गले को चाकू से काटा, रेफर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मनबढ़ो ने युवक के गले को चाकू से काटा, रेफर
Updated Sun, 09 Sep 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मऊ। शहर कोतवाली क्षेत्र के ख़्वाजाजहांपुर मुहल्ले में शनिवार की रात साढे सात बजे के करीब बच्चों के विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच कहासुनी के बाद चाकूबाजी की घटना हुई। इससे मुहल्ले में अफरातफरी मच गई। चाकूबाजी में घायल हुए युवक को उपचार के लिए सदर अस्पताल ले जाया गया। जहां घायल के गले पर चाकू लगा देख डाक्टरों ने उसे वाराणसी के लिए रेफर कर दिया।
घायल युवक राजू राजभर 39 पुत्र अवधनाथ राजभर शहर कोतवाली क्षेत्र के ख्वाजाजहांपुर मुहल्ले का निवासी है, बताया जाता है शनिवार की रात राजू का विवाद पड़ोसी से बच्चों के विवाद को लेकर हुआ। कहासुनी के दौरान दूसरे पक्ष ने राजू पर चाकू से हमला कर दिया। इस दौरान चाकू राजू के गले पर लगा और वह लहुलूहान होकर जमीन पर जा गिरा। घायल को उपचार के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डाक्टरों ने उसकी हालत गंभीर देख उसे वाराणसी के लिए रेफर कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे सीओ नगर राजकुमार ने घायल से जानकारी किया। साथ ही पीड़ित परिवार से प्रार्थना पत्र लिया। पुलिस हमलावर की तलाश में छापेमारी कर रही है। जबकि घटना के बाद आरोपी घर छोड़कर फरार हो गया। समाचार लिखे जाने तक घटना की रिपोर्ट दर्ज नहीं थी। पुलिस मौके पर मौजूद थी।