फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   उपला तोड़ने पर महिला को पीटा, चार पर केस

उपला तोड़ने पर महिला को पीटा, चार पर केस

Fri, 07 Dec 2018 11:00 PM IST
Updated Fri, 07 Dec 2018 11:00 PM IST
विज्ञापन
उपला तोड़ने पर महिला को पीटा, चार पर केस
मधुबन। थाना क्षेत्र के लखनौर में उपला तोड़ने का विरोध करने पर मनबढ़ों ने एक महिला को मारपीट कर घायल कर दिया। लोगों ने घायल महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र फतहपुर मंडाव में भर्ती कराया। इस मामले में घायल के तहरीर पर पुलिस चार आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। गांव की धुरिया देवी पत्नी नारायन पासवान अपने सहन के सामने उपले रखी थी। आरोप है कि उसे हरिकिशुन पुत्र लक्ष्मण, प्रमोद पासवान पुत्र भोला, भोला पासवान पुत्र स्व. चिता पासवान और विन्ती देवी पत्नी हरिकिशुन पहुंच कर रखे हुए उस भूमि को अपना बता बताते हुए उपले तोड़ कर फेंकने लगे। जब धुरिया देवी ने इसका विरोध किया तो लोगों ने मिल कर मारपीट कर घायल कर दिया। लोगों ने घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र फतहपुर मंडाव में भर्ती कराया। इस मामले में घायल की तहरीर पर पुलिस चारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed