फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Fri, 09 Nov 2018 09:56 PM IST
Updated Fri, 09 Nov 2018 09:56 PM IST
विज्ञापन
अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
चिरैयाकोट। थाने के अब्बुपुर डरारी गांव के पास बीते 19 अक्टूबर की शाम सात बजे के करीब ट्रक की चपेट में आने से हुई बाइक सवार की मौत की घटना के बावत पीड़ित परिवार ने शुक्रवार को रिपोर्ट दर्ज कराई। इसमें मृत युवक के बड़े भाई ने अज्ञात ट्रक के चालक को आरोपित करते हुए मुकदमा दर्ज कराया। रिपोर्ट दर्ज कराने वाला शशिकांत राम पुत्र झिनकु राम आजमगढ़ जिले के देवगांव कोतवाली क्षेत्र के बहादुरपुर गांव का निवासी है। उसने पुलिस को बताया कि उसका छोटा भाई राकेश राम उर्फ बब्बलू 28 गांव निवासी आशुतोष राम के साथ बाइक पर सवार होकर 19 अक्टूबर को कुछ काम से मऊ गया था । वापस लौटने के दौरान अब्बूपुर गांव के पास भैसही नदी के पुल पर सुलतानीपुर की तरफ से आ रहे ट्रक ने उसके भाई की बाइक को रौद दिया। घटना के बाद ट्रक का चालक फरार हो गया। उपचार के दौरान उसके भाई की 20 अक्टूबर की रात वाराणसी के एक अस्पताल में मौत हो गई। इस हादसे में बाइक पर सवार मृत भाई का दोस्त आशुतोष का अभी भी उपचार चल रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed