फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   तीन जगहों पर खाद्य औषधी विभाग की टीम ने की छापेमारी

तीन जगहों पर खाद्य औषधी विभाग की टीम ने की छापेमारी

Sun, 04 Nov 2018 01:29 AM IST
Updated Sun, 04 Nov 2018 01:29 AM IST
विज्ञापन
तीन जगहों पर खाद्य औषधी विभाग की टीम ने की छापेमारी
मऊ। दीपावली त्यौहार पर मिलावटी खाद्य पदार्थो के रोकथाम के गठित टीम ने शनिवार की दोपहर खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने को चिरैयाकोट, रानीपुर और मुहम्मदाबाद में छापेमारी अभियान चलाया। इस दौरान मिठाई के टीम ने सैंपल लेने के साथ एक दुकान से अमानक साढ़े क्विंटल सोनपापड़ी मिठाई को जब्त करने की कार्रवाई की।
विज्ञापन

शनिवार को मिलावटी मिठाई और दूसरी खाद्य सामग्रियों पर रोकथाम के लिए जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी एसके त्रिपाठी के निर्देश पर मुख्य खाद्य अधिकारी आरके दीक्षित की अगुवाई में टीम ने सबसे पहले मुहम्मदाबाद गोहना के गोलवार टोला स्थित मनीष प्रतिष्ठान पर पहुंची। जहां टीम ने सोनपापड़ी का सैंपल लेने के साथ प्रतिष्ठान से साढ़े तीन क्विंटल सोनपापड़ी जब्त करने की कार्रवाई की। इसके बाद टीम चिरैयाकोट कस्बे के जमीनदुर्गा स्थित कालिका प्रसाद और अमन मदेशिया की दुकान पर छापेमारी कर छेने की सैंपल लेने की कार्रवाई की गई। वहीं रानीपुर क्षेत्र के हरिशचंद्र की दुकान से भी छेना का सैंपल लेने की कार्रवाई की गई। इस ने जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी एसके त्रिपाठी ने बताया कि दीपावली पर्व पर खाद्य पदार्थों में मिलावट के खिलाफ यह अभियान निरंतर जारी रहेगा। इस दौरान पंकज कुमार यादव, जयहिंद राम, नसीम खान, बिंदु पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed