फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   एंटी रोमियों टीम के चश्मे पर पड़ी धूल, अबलाओं की अस्मत हो रही तार-तार

एंटी रोमियों टीम के चश्मे पर पड़ी धूल, अबलाओं की अस्मत हो रही तार-तार

Thu, 07 Sep 2017 11:12 PM IST
Updated Thu, 07 Sep 2017 11:12 PM IST
विज्ञापन
एंटी रोमियों टीम के चश्मे पर पड़ी धूल, अबलाओं की अस्मत हो रही तार-तार
मऊ। महिलाओं की सुरक्षा के लिए प्रदेश सरकार ने एंटी रोमियों टीम का गठन किया था। जिले में भी एंटी रोमियों की टीम हर थाने पर तैनात है। प्रतिदिन एंटी रोमियों टीम की कार्यप्रणाली एवं उसके कार्यों की रिपोर्ट शासन को भी भेजी जाती है। इसके बावजूद महिलाओं से छेड़खानी की घटनाएं नहीं रुकी हैं। यह अलग बात है कि एंटी रोमियों अपने कार्यों की वाहवाही शासन को जरूर भेजती है, लेकिन हकीकत में कितनी घटनाएं इस टीम के बिना जानकारी में हो रही हैं और आए दिन मुकदमे भी दर्ज हो रहे हैं खुद इसका अंदाजा एंटी रोमियों टीम को नहीं है। जिले में आए दिन छेड़खानी की घटनाएं हो रही हैं। इनमें कई छात्राओं को जहां स्कूल जाने का भय सता रहा है तो कई शोहदों के डर से बाजार निकलने में भयभीत हैं।
विज्ञापन

दूसरी तरफ पुलिस प्रशासन का दावा है कि जिले में अब तक 5681 स्थानों पर चेकिंग की गई है। इसमें 19801 लोगों को चेक किया गया है। इस दरम्यान दो लोगों को मौके से पकड़ा गया है जब कि कि चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। 100 से अधिक शोहदों को माफीनामा के बाद छोड़ा गया है। 35 वाहन सीज किए गए हैं।
विज्ञापन

इस बारे में पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव का कहना है कि जिले के सभी थानों में एंटी रोमियो टीम का गठन किया गया है। इस टीम का अलग से आवश्यक निर्देश देकर स्कूल, कालेज के इर्द गिर्द एवं सार्वजनिक स्थानों पर चेकिंग कर महिलाओं पर बुरी नजर रखने वालों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए गए है। टीम प्रतिदिन कार्य भी करती है और इसकी रिपोर्ट शासन को भी भेजी जाती है। इसके अलावा जो घटनाएं प्रकाश में आती हैं उसमें पुलिस मुकदमा दर्ज कर आरोपी के विरुद्ध कार्रवाई करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed