{"_id":"5cd3259ebdec2207167ecb79","slug":"191557341598-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला सहित दो को कार ने रौंदा, एक की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
महिला सहित दो को कार ने रौंदा, एक की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घोसी कोतवाली क्षेत्र के बनाफा गांव के पास मंगलवार की देर रात एक वैवाहिक कार्यक्रम में भाग लेने जा रही एक महिला सहित दो लोगों को एक बेकाबू कार चालक ने रौंद डाला। जिससे महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने के साथ युवक को सीएचसी में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने गंभीर हालात देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। उधर मृतका की सास की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात कार चालक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया।
बताया जा रहा है कि घोसी कोतवाली क्षेत्र के बनाफ़ा गांव में मंगलवार की रात एक ग्रामीण के यहां वैवाहिक कार्यक्रम था। जिसमे भाग लेने के लिए सुरसती सोनकर 30 पत्नी सुरेंद्र रात में करीब 10 बजे सड़क पार कर रही थी। वहीं उसी दौरान गांव के प्रमोद सोनकर पुत्र झब्बूलाल बाइक लेकर सड़क किनारे खड़ा था। इसी बीच सूरजपुर की तरफ से आ रही एक अनियंत्रित कार ने पहले प्रमोद सोनकर को टक्कर मारा। जिससे वह छिटकर दूर जा गिरे। इसके बाद कार चालक ने सड़क पार कर रही सुरसती सोनकर को टक्कर मार दिया। एसओ बीडी पांडेय ने दोनों घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने सुरसती देवी को मृत घोषित कर दिया, प्रमोद की गंभीर स्थिति देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया। घटना के बाद चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। उधर मृतका की सास लालमुनि देवी ने अज्ञात कार चालक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया। सुरसती की मौत की खबर परिवार में पहुंची तो परिजन बिलख पड़े।