फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   सराफ के कैश काउंटर से दो लाख रुपये चोरी

सराफ के कैश काउंटर से दो लाख रुपये चोरी

Tue, 12 Mar 2019 12:43 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 12 Mar 2019 12:43 AM IST
विज्ञापन
सराफ के कैश काउंटर से दो लाख रुपये चोरी
घोसी स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के पकड़ी रोड पर स्थित एक सराफ की दुुकान के कैश काउंटर से सोमवार को दो लाख रुपये दिन में ही चोरी हो गए।घटना की जानकारी सराफ को शाम साढ़े सात बजे उस समय हुई जब उसने दुकान बंद करने से पहले कैश मिलान किया।उस समय सीसी टीवी कैमरे में एक युवक आता हुआ दिखाई दे रहा था और अपनी पैंट की जेब से चाभी निकालकर कैश काउंटर खोलने के बाद उसमें रखे रुपये निकाल जेब में रखकर जाता हुआ दिखाई दे रहा है।
विज्ञापन

पकड़ी रोड पर सराफ झिन्नक वर्मा की सराफा की दुकान है। उसी से सटे उनका आफिस भी है। सराफ झिन्नक व्यापारी नेता भी हैं। वे दोपहर में किसी काम से आफिस से बाहर चले गए थे और बाद में आकर आफिस में बैठ गए। शाम लगभग साढ़े सात बजे जब घर जाने के पहले उन्होंने कैश मिलान करना चाहा तो काउंटर से दो लाख रुपये गायब थे। यह देख सराफ का माथा ठनक गया। उन्होंने सीसी टीवी कैमरे में दिन भर की गतिविधि देखी तो देेपहर बाद 1.28 बजे एक युवक अंदर आता हुुुआ दिखा और अपनेेेपैंट की जेब से चाभी निकालकर काउंटर से रुपये निकालकर कर जाता हुआ दिखाई दे रहा है। सराफ ने इसकी जानकारी अन्य व्यापारी नेताओं को दी। समाचार लिखने तक सराफ कोतवाली पुलिस को तहरीर देने की तैयारी कर रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed