{"_id":"5c6463aebdec22738442b3b5","slug":"191550082990-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सैकड़ों महिलाओं ने घेरा कोतवाली","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सैकड़ों महिलाओं ने घेरा कोतवाली
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मऊ। लेखपाल हत्याकांड में दो दिन पूर्व भाई सहित उठाए गए ग्राम प्रधान रामभवन यादव के समर्थन में बुधवार की देर शाम को रस्तीपुर गांव के डेढ़ सौ महिलाएं शहर कोतवाली पर जा धमकी। पुलिस ने किसी तरह उन्हें वहां से हटाया। महिलाओं का कहना था, कि ग्राम प्रधान और उनके भाई निर्दोष हैं। 48 घंटों से भी अधिक समय से पुलिस उन्हें थाने पर बिठा रखी है।
महिलाओं का कहना था कि वास्तवकि हत्यारों तक पहुंच पाने में नाकाम पुलिस ग्राम प्रधान ओर उनके भाई को इस मामले में फर्जी फंसाने का षडयंत्र कर रही हैं। प्रदर्शनकारी महिलाएं कोतवाली के अंदर घुसकर प्रधान को छोड़ने की मांग कर रही थीं। उस समय कोतवाल बाहर गए थे। लगभग पौन घंटे बाद कोतवाल आए तो उन्होंने महिलाओं को डांट फटकार कर कोतवाली से बाहर निकाल दिया। आक्रोशित महिलाओं ने कहा कि वह गुरुवार को एसपी आफिस पहुंचेंगी।
इस बाबत सीओ आलोक कुुमार जायसवाल का कहना था, कि महिलाओं को डांट फटकार नहीं लगाई गई, अपितु उन्हें समझाबुझाकर वापस घर जाने को कहा गया कि किसी भी निर्दोष को नही फंसाया जाएगा। पुलिस सूत्रों की मानें तो बुधवार की शाम को पुलिस हिरासत में लिए गए प्रधान को लेकर लेखपाल की विधवा से शिनाख्त कराई। विधवा रीता सिंह ने प्रधान को पहचानी। पत्नी ने बताया कि यही आए थे, साथ ही काल डिटेल में घटना के दिन प्रधान और लेखपाल के बीच कई बार बात होने की पुष्टि हुई।