फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   सड़क हादसे में सीआरपीएफ जवान की मौत

सड़क हादसे में सीआरपीएफ जवान की मौत

Sat, 15 Dec 2018 12:03 AM IST
Updated Sat, 15 Dec 2018 12:03 AM IST
विज्ञापन
सड़क हादसे में सीआरपीएफ जवान की मौत

विज्ञापन
मधुबन/ फतेहपुर मंडाव। मधुबन थाना क्षेत्र के मधुबन-बेल्थरारोड मुख्य मार्ग स्थित कठघरा शंकर तिराहे पर गुरुवार की देर शाम आठ बजे रोडवेज बस की चपेट में आने से सीआरपीएफ जवान की मौत हो गई। वह श्रीनगर के कुपवाड़ा में तैनात था और दस दिन पहले छुट्टी पर घर आया था। 15 दिसंबर शनिवार को को उसे ड्यूटी ज्वाइन करनी थी जिसके लिए वह शुक्रवार को घर से निकलने वाला था। घर के इकलौते बेटे की मौत से माहौल गमगीन रहा। शुक्रवार की शाम उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया।

जानकारी के अनुसार कटघरा शंकर गांव निवासी सत्येंद्र गोस्वामी (35) पुत्र स्व. सूर्यभान गोस्वामी सीआरपीएफ की 162वीं बटालियन का जवान था। उसकी तैनाती श्रीनगर के कुपवाड़ा में थी। इन दिनों वह छुट्टी पर घर आया हुआ था और मकान बनवा रहा था। गुरुवार की शाम आठ बजे मां विद्यावती की दवा लेने के लिये वह कठघरा शंकर तिराहे पर गया हुआ था कि गोरखपुर से आ रही बलिया डिपो की रोड़वेज बस की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया। लोगों ने उसे जिला मुख्यालय के एक प्राईवेट अस्पताल में भर्ती कराया। वहां चिकित्सकों ने उसकी गंभीर हालत देख हायर सेंटर रेफर कर दिया। परिवार के लोग उसे आजमगढ़ ले जा रहे थे कि रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। रात दो बजे परिजन जवान का शव लेकर घर लौटे। शुक्रवार को जवान के शव का पोस्टमार्टम करा कर शाम को अंतिम संस्कार कर दिया गया। जवान बेटे की मौत से उसकी विधवा मां और पत्नी सुमन गिरी, बड़ी बेटी खुशी (12) , छोटी बेटी सलोनी (5) और बेटे शुभम (8) बिलख पड़े। जवान ग्राम प्रधान अवधेश कुमार गिरी का चचेरा भाई था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed